Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद का जसीम इंसान के नाम पर हैवान निकला. इसने अपनी ही सगी भांजी के साथ जो किया, अब वो उसकी मौत की वजह बना. पुलिस ने एनकाउंटर में जसीम को मार गिराया. मगर इसके काले कांड ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया. बता दें कि जसीम ने 4 साल की सगी भांजी के साथ पहले रेप किया और फिर उसकी निर्ममता के साथ हत्या कर डाली. उसके बाद से ही पुलिस उसे खोज रही थी और उसके ऊपर 50 हजार का इनाम भी रख दिया था.
ADVERTISEMENT
जसीम का कांड शर्मसार करने वाला
ये मामला 11 अप्रैल के दिन सामने आया था. जसीम ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए अपनी ही सगी भांजी को टॉफी दिलाने के बहाने उसे अगवा किया. फिर आरोपी मासूम को अपने कमरे पर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ रेप किया और पहचान छिपाने के लिए गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.
शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने शालीमार गार्डन क्षेत्र के एक पार्क के पास खड़ी कार के नीचे शव को लावारिस छोड़ दिया. मगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए जसीम की शर्मनाक कहानी सामने आ गई.
पुलिस फायरिंग में मारा गया
कल यानी 19 अप्रैल के दिन पुलिस को सूचना मिली कि जसीम अपने साथियों के साथ बन्थला नहर कट के पास देखा गया है. जब पुलिस की स्वाट टीम ने उसे घेरने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में जसीम को गोलियां लगीं और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. एनकाउंटर के दौरान हेड कांस्टेबल अमित और पुलिसकर्मी इकबाल भी घायल हुए. इस दौरान कांस्टेबल मोहित शर्मा की जान उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचा ली.
ADVERTISEMENT









