कानपुर में पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों का ही गला रेत डाला, इस हाल में मिली दोनों की बॉडी तो ये पता चला

UP News: कानपुर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में स्थित एक फ्लैट से 2 नाबालिग जुड़वां बहनों की लाश मिली. दोनों का गला रेता गया था. फिर ये सब पता चला.

UP News

सिमर चावला

19 Apr 2026 (अपडेटेड: 19 Apr 2026, 10:42 AM)

follow google news

UP News:  यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज और दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां शहर के नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक पिता ने अपनी ही दो नाबालिग जुड़वां बेटियों की निर्मम हत्या कर दी. सुबह 4.30 बजे घटना की जानकारी पुलिस को मिली.

यह भी पढ़ें...

बताया जा रहा है कि आज सुबह 4.30 बजे यूपी-112 के जरिए पुलिस को घटना की सूचना मिली. आरोपी पिता ने 11 साल की अपनी जुड़वा बेटियों के गले काट दिए और दोनों को मार डाला. 

मौके पर दिखा खौफनाक मंजर

बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. दोनों बच्चियों के शव घर के अंदर पाए गए. दोनों के गले पर गहरे कट के निशान थे. घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. 

पिता ने क्यों की हैवानियत?

पुलिस ने मौके से ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. हत्या की वजह से की, ये अभी सामने नहीं आया है. पुलिस हत्या की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

इसी के साथ पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भी भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि मामले में सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा.

पुलिस अधिकारी ये बोले

इस मामले को लेकर दिपेंद्र नाथ चौधरी (पुलिस उपायुक्त दक्षिण) ने बताया, मामले की गहन जांच जारी है. फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है और पुलिस टीम मौके पर मौजूद है.