बागपत की डीएम ले रहीं थी किसानों के साथ बैठक, तभी वहां आ गया लंगूर ‘मटरू’ फिर जो हुआ, उसका वीडियो वायरल

Baghpat News: यूपी के बागपत में जिलाधिकारी किसानों के साथ बैठक ले रही थीं. तभी वहां लंगूर आ गया. अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Baghpat, Baghpat News, Baghpat Viral News, Baghpat DM, Baghpat District Magistrate, UP News, UP Viral News, बागपत, बागपत न्यूज, बागपत वायरल न्यूज, बागपत डीएम, बागपत जिलाधिकारी, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News

मनुदेव उपाध्याय

16 Apr 2026 (अपडेटेड: 16 Apr 2026, 04:40 PM)

follow google news

Baghpat Viral News: यूपी के बागपत के विकास भवन में आयोजित किसान दिवस की बैठक उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब एक अनोखा मेहमान अचानक सभा में पहुंच गया. किसानों की समस्याएं सुनने के लिए चल रही इस महत्वपूर्ण बैठक में एक लंगूर की एंट्री ने माहौल को गंभीरता से मुस्कान में बदल दिया. इस दिलचस्प घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें...

वीडियो देखिए

डीएम के सामने आ गया लंगूर

मिली जानकारी के मुताबिक, किसान समाधान दिवस की बैठक में जिलाधिकारी अस्मिता लाल और पुलिस अधीक्षक सूरज राय मौजूद थे. किसान अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रख रहे थे, तभी अचानक मटरू नाम का एक लंगूर सभा में पहुंच गया. 

किसानों की मेजों से होते हुए वह सीधे जिलाधिकारी के पास जा पहुंचा. लंगूर को अपने करीब देखकर डीएम अस्मिता लाल कुर्सी से उठ गईं. डीएम ने लंगूर के लिए अपनी कुर्सी छोड़ दी और इशारा करते हुए कहा, इधर बैठ जाओ. इस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया.

क्या है इस लंगूर की कहानी?

दरअसल मटरू नाम का ये लंगूर कोई नया मेहमान नहीं है. वह अक्सर कलैक्ट्रेट परिसर में दिखाई देता रहता है और कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच जाना-पहचाना है. इससे पहले भी वह किसानों के धरने के दौरान डीएम अस्मिता लाल के पास पहुंच चुका है. एक बार तो वह किसानों के साथ धरने पर भी बैठ गया था.