रायबरेली में विधायक पल्लवी पटेल और एसपी रवि कुमार के बीच हो गई जबरदस्त बहस! वीडियो हुआ वायरल तो पूरी कहानी खुली

शैलेंद्र प्रताप सिंह

16 Apr 2026 (अपडेटेड: 16 Apr 2026, 04:05 PM)

Raebareli News: विधायक पल्लवी पटेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में वह एसपी रवि कुमार से बात कर रही हैं. इस दौरान दोनों के बीच बहस हो रही है.

Raebareli, Raebareli News, Pallavi Patel, MLA Pallavi Patel, UP News, UP Viral News, रायबरेली, रायबरेली न्यूज, पल्लवी पटेल, विधायक पल्लवी पटेल, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

Raebareli News: यूपी के रायबरेली में फायर ब्रांड नेता और अपना दल कमेरावादी की विधायक पल्लवी पटेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में पल्लवी पटेल किसी से फोन पर बात कर रही हैं. बताया जा रहा है कि वह जिले के एसपी से बात कर रही हैं. इस दौरान दोनों के बीच बहस हो जाती है. 

यह भी पढ़ें...

दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में विधायक पल्लवी पटेल, जिले के एसपी रवि कुमार से बात कर रही हैं. इस दौरान वह बिना उनकी बात सुने फोन काट देने की वजह पूछ रही हैं. फोन पर एसपी रवि कुमार कह रहे हैं कि आप इस तरह से चिल्लाएंगी और गुस्सा करेंगी. फिर पल्लवी पटेल कहती हैं कि आप बताइये, आप कितने दिनों में कार्रवाई कर देंगे. फिर एसपी 15 दिन के अंदर कार्रवाई का आश्वासन देते हैं.

पल्लवी पटेल ने फिर ये कहा

एसपी की ये बात सुनने के बाद पल्लवी पटेल कहती हैं कि अगर 15 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो वह ऑफिस आ जाएंगी.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल यह मामला जगतपुर के छिछोरा गांव का है. एक महीने पहले यहां के रहने वाले किसान सुरेश कुमार की हार्ट अटैक से मौत हुई थी. 

परिजनों ने आरोप लगाया था कि उनके दस्तावेज पर बैंक से 5 लाख तक का लोन ले लिया गया था. ये पैसे गांव के ही एक युवक ने लिए थे. परिजनों का कहना है कि इन्हीं पैसों की रिकवरी के लिए बैंक से बार-बार नोटिस आ रहा था, जिससे किसान सुरेश कुमार काफी परेशान थे. इसी तनाव में आकर उनकी मौत हो गई. 

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई!

बताया जा रहा है कि इस मामले में नामजद तहरीर के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. 1 महीने बाद जब मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो पल्लवी पटेल पीड़ित के यहां पहुंची. फिलहाल पुलिस का कोई ऑफिशियल वर्जन अभी तक मामले को लेकर नहीं आया है.