देवरिया के पप्पू यादव को किसने मारी गोली? नाम सामने आते ही मचा हड़कंप तो सामने आई हैरान करने वाली ये कहानी

राम प्रताप सिंह

16 Apr 2026 (अपडेटेड: 16 Apr 2026, 04:11 PM)

Deoria News: यूपी के देवरिया में पप्पू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी. अब इस केस का सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने किया है.

Deoria, Deoria News, Deoria Police, Deoria Viral News, Deoria Crime News, Deoria Viral News, UP News, UP Viral News, देवरिया, देवरिया न्यूज, देवरिया पुलिस, देवरिया वायरल न्यूज, देवरिया क्राइम न्यूज, देवरिया वायरल न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

Deoria Pappu Yadav Shot: देवरिया के थाना गौरी बाजार के सोपरी बुजुर्ग गांव के रहने वाले पप्पू यादव की 4 दिन पहले हत्या कर दी गई थी. इस घटना ने हड़कंप मचा दिया था. अब देवरिया पुलिस ने पप्पू यादव मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा किया है. हत्या के पीछे मुखबिरी की बात सामने आई है. दरअसल पप्पू यादव की मुखबिरी पर आरोपी पंचम गोंड कई बार पकड़ा जा चुका था और जेल जा चुका था. इसी को लेकर पप्पू यादव को मार डाला गया.

यह भी पढ़ें...

साजिश के तहत मारा गया पप्पू को

हत्या के आरोपी पंचम गोंड पर गोरखपुर और कुशीनगर के अलग-अलग थानों में 28 केस दर्ज हैं. दूसरे आरोपी मुलायम गोंड पर 2 केस दर्ज हैं. ये दोनों पप्पू यादव की मुखबिरी पर कई बार पकड़े गए और जेल गए. इसी को लेकर पप्पू और आरोपियों के बीच रंजिश थी.

बताया जा रहा है कि जेल से छूटने पर मुलायम ने पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी भी दी थी. तभी से पप्पू की हत्या की साजिश चल रही थी. योजना के तहत, 12 अप्रैल की रात 11 बजे बैतालपुर कस्बे के एक रेस्तरां के बाहर पप्पू को बुलाया गया और उसे मार डाला गया. 

पिता ने इनपर दर्ज करवाया केस

मृतक पप्पू यादव के पिता धारी यादव की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही पंचम गोंड, रंजीत गोंड, मुलायम गोंड, पुत्रगण नवनाथ गोंड, राहुल गोंड, प्रभुनाथ गोंड, नवनाथ गोंड, मालती गोंड, नवनाथ के खिलाफ केस दर्ज किया है.

पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके, जेल भेज दिया है. अभी 2 मुख्य आरोपी समेत 4 नामजद फरार चल रहे हैं. पुलिस की कई टीम आरोपियों को खोजने में जुटी हुई हैं.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया, 12 अप्रैल के दिन पप्पू यादव को गोली मारी गई थी. मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. कुछ फरार हैं.