UP Weather Update: यूपी में कल कहां-कहां होने वाली है बारिश? मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

यूपी तक

• 05:13 PM • 11 Aug 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 12 अगस्त को मॉनसून कमजोर रहेगा, कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 13 अगस्त से मॉनसून फिर सक्रिय होगा और 14-15 अगस्त को प्रदेश में तेज बारिश का दौर लौट सकता है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की चाल धीमी पड़ती नजर आ रही है. मौसम विभाग के अनुसार, 12 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना है. 12 अगस्त के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी जिले के लिए भारी बारिश या वज्रपात की कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है.

यह भी पढ़ें...

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 11 अगस्त को जहां सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत और हापुड़ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज/येलो अलर्ट जारी किया गया था. वहीं 12 अगस्त से मौसम में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

12 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक 12 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, महोबा, झांसी और ललितपुर के आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं.

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, जौनपुर, गाजीपुर, बहराइच, गोंडा, बस्ती और आसपास के जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.

13 से 15 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 अगस्त से प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय होगा. 13 अगस्त से पूर्वी यूपी के सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, अयोध्या समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है. इसके बाद 14 और 15 अगस्त को पूरे उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर तेज बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें देखने को मिल सकती हैं.