'सांसद जी आज...' मंच से सीएम योगी ने फिर ली रवि किशन की चुटकी, लोगों से मुस्कुराते हुए पूछ लिया ये सवाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर को करीब 70 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना की सौगात दी. गोरखपुर-सोनौली मार्ग से ग्रीन सिटी होते हुए माधोपुर बंधा तक 1.8 किलोमीटर लंबी सड़क का लोकार्पण किया गया.

UP Tak
Google CTA

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर को करीब 70 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना की सौगात दी. गोरखपुर-सोनौली मार्ग से ग्रीन सिटी होते हुए माधोपुर बंधा तक करीब 1.8 किलोमीटर लंबी सड़क का लोकार्पण किया गया. इस सड़क के बनने से शहर के कई इलाकों में आवागमन आसान होने के साथ जलभराव की समस्या भी कम होगी.

यह भी पढ़ें...

सड़क के लोकार्पण के बाद आयोजित जनसभा में सीएम योगी ने विकास कार्यों का जिक्र किया, लेकिन इसी दौरान उनका एक अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. मुख्यमंत्री ने मंच से गोरखपुर के सांसद रवि किशन के मौन पर चुटकी ली. उन्होंने पूछा कि सांसद जी आज पता नहीं क्यों भाषण नहीं कर रहे हैं. इसके बाद उन्होंने रवि किशन के जन्मदिन की दावत का जिक्र करते हुए भी मजाकिया अंदाज में सवाल किया.

मंच से बोले सीएम योगी- सांसद जी आज भाषण क्यों नहीं किए?

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रवि किशन की ओर इशारा करते हुए कहा कि सांसद जी आज पता नहीं क्यों भाषण नहीं किए. इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या रवि किशन ने उन्हें दावत में ज्यादा खिला दिया है.

सीएम योगी ने रवि किशन की फिल्मों का भी जिक्र किया. उन्होंने लोगों से पूछा कि वे रवि किशन की फिल्में देखते हैं और उनकी फिल्में अच्छी लगती हैं या कालीबाड़ी के बाबा की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं और भगवान भोलेनाथ से सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की.

संसद के बाहर मौन को लेकर ट्रोल हुए थे रवि किशन

दरअसल, गोरखपुर के सांसद रवि किशन संसद सत्र के दौरान बाहर मीडिया से बातचीत के समय मौन व्रत की बात कहकर चर्चा में आ गए थे. दूसरे दिन उन्होंने उंगली का इशारा करके मौन व्रत की बात बताई थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया था.

अब गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से इसी मामले को लेकर इशारों-इशारों में चुटकी ली. खास बात यह भी रही कि गोरखपुर नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में तिरंगा यात्रा के मंच से भी रवि किशन ने उद्बोधन नहीं दिया था.