चित्रकूट में दलित किशोरी संग रेप का केस बदला! परिवार का आरोप… अब पीड़िता ने छोड़ी दुनिया तो SP ने सारी कहानी खोल दी

Chitrakoot Dalit Girl Case: यूपी के चित्रकूट में 17 साल की दलित युवती ने सुसाइड कर लिया. इस मामले की जो कहानी सामने आई है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

Chitrakoot, Chitrakoot News, Chitrakoot Viral News, Chitrakoot Crime, Chitrakoot Crime News, Chitrakoot Rape Case, UP News, UP Viral News, UP Crime, चित्रकूट, चित्रकूट न्यूज, चित्रकूट वायरल न्यूज,

UP News

अखिलेश कुमार

15 Apr 2026 (अपडेटेड: 15 Apr 2026, 04:16 PM)

follow google news

Chitrakoot Dalit Girl News: यूपी के चित्रकूट में होली के दिन पानी भरने गई दलित छात्रा के साथ कथित रेप हुआ. बंधक बनाकर छात्रा के साथ खेत में 2 घंटे तक कथित हैवानियत की गई. मामला सामने आया और इंसाफ की बातें हुईं. छात्रा को लगा कि उसके साथ दरिंदगी करने वाले हैवानों को सजा मिल जाएगी. मगर छात्रों को यहां भी निराशा हाथ लगी. सिस्टम से हारकर अब रेप पीड़ित छात्रा ने मौत को गले लगा लिया. 

यह भी पढ़ें...

11वीं में पढ़ती थी

पीड़िता की उम्र 17 साल थी और वह क्लास-11 में पढ़ती थी. अब युवती ने अपने घर पर ही फांसी लगा ली. परिजनों का कहना है कि 4 मार्च के दिन वह पानी भरने के लिए गई थी. उस दौरान गांव के ही 3 युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दरिंदगी की.  

पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के भूषण प्रजापति, शीतल प्रजापति और बोधि शुक्ला ने बेटी को पकड़ा और उसे अरहर के खेत में ले गए. वहां उसे बंधक बना लिया और फिर 2 घंटे तक उसके साथ रेप किया. जब बेटी वापस घर नहीं लौटी तो छोटा भाई बहन को खोजने गया. तब पीड़िता उसे खेत में मिली.

थाने में केस बदल गया!

पीड़ित परिजनों का कहना है कि वह बेटी को लेकर थाने गए. पीड़ित परिजनों का पुलिस पर आरोप है कि वहां पुलिसकर्मियों ने कहा कि बेटी की शादी भी करनी है. हल्का केस दर्ज कराओ. रेप केस के बाद शादी नहीं होगी. ऐसे में पुलिस ने जबरन रंग लगाने का केस दर्ज कर लिया.

आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को थाने में बुलाया और उनसे कहा कि वह 6 महीने तक गांव में दिखाई नहीं दे. मगर आरोपी कुछ दिन बाद ही गांव में दिखने लगे. इसको लेकर बेटी परेशान हो गई और वह तनाव में आ गई. अब बेटी ने फांसी लगा ली.

पुलिस कर रही कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़ित परिजनों से तहरीर लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इसी के साथ मृतका का शव कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के घर छापा भी मारा है और कई लोगों को हिरासत में भी लिया है. 

पुलिस पर लगे आरोपों को लेकर एसपी ये बोले

इस मामले को लेकर एसपी ने बताया, किशोर की लाश मिली है. सुसाइड की है. परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने एक्शन नहीं लिया. जब मामले की जांच की गई तो सामने आया कि 6 मार्च को लड़की की मां ने थाने में मौखिक सूचना दी थी. इसके कुछ देर बाद ही पीड़ित की मां ने 2 पन्नों की तहरीर दी और गांव के 3 युवकों पर जबरन रंग लगाने का आरोप लगाया. 

एसपी के मुताबिक, पीड़िता की मां ने कहा था कि आरोपियों को डांट दिया जाए, क्योंकि आगे बच्ची की शादी भी करनी है. ऐसे में वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.