बागपत के मंजीत ने पक्के दोस्त मुकुल के सीने में गोली क्यों मारी? शर्मनाक वजह जान सभी चौंक गए

UP News: बागपत से दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक दोस्त ने ही अपने दोस्त को मार डाला.

Baghpat News, Baghpat mukul murder case, Close Friend Murder, Illicit Affair with Wife, बागपत, पत्नी से अवैध संबंध, कुएं में लाश

UP News

मनुदेव उपाध्याय

15 Apr 2026 (अपडेटेड: 15 Apr 2026, 01:24 PM)

follow google news

UP News: बागपत से दोस्ती को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपने ही जिगरी दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी. दोस्त की हत्या के बाद आरोपी और उसका भांजा शव को लादकर, उसे कुएं में फेंक आए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके, पूरे मामले का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

बागपत में क्या हुआ?

दरअसल यह दिल दहला देने वाली घटना थाना छपरौली क्षेत्र के सिनौली गांव से सामने आई है. सिनौली गांव के रहने वाले नकुल ने पुलिस को सूचना दी कि उसका भाई मुकुल अपने दोस्त मंजीत के बुलाने पर घर से गया था. मगर उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा और उसका कुछ पता भी नहीं चल रहा है. 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस को कुछ गड़बड़ लगी तो पुलिस ने मंजीत को उठा लिया और उससे पूछताछ करनी शुरू कर दी. सख्त पूछताछ करने पर मंजीत टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. 

पत्नी और दोस्त के बीच संबंधों का शक था

पूछताछ में मंजीत ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी और उसके दोस्त मुकुल के बीच संबंध हैं. इसी शक ने उसके मन में नफरत भर दी और उसने हत्या की साजिश रच डाली. योजना के तहत मंजीत ने मुकुल को शराब पार्टी का लालच देकर घर बुलाया. पार्टी के दौरान दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई. गुस्से में आकर मंजीत ने अपने नाबालिग भांजे के साथ मिलकर मुकुल के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुएं से शव को बरामद कर लिया है. हत्या में शामिल हुआ हथियार भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर प्रवीण सिंह चौहान (एएसपी, बागपत) ने बताया, नकुल नाम के युवक ने केस दर्ज करवाया था. उसका भाई गायब था. उसकी हत्या हुई थी. आरोपी मंजीत से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हो गया.