UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप और गर्म पछुआ हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क है जिसके कारण अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है. पिछले एक हफ्ते में गर्मी इतनी बढ़ी है कि यूपी के कई शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर चुका है.
ADVERTISEMENT
बांदा रहा प्रदेश का सबसे गर्म शहर
बुंदेलखंड के इलाकों में गर्मी का सबसे ज्यादा प्रकोप देखा जा रहा है. बांदा जिला पिछले कई दिनों से प्रदेश में सबसे गर्म बना हुआ है. आज यहां का अधिकतम तापमान 44.4°C दर्ज किया गया, जो फिलहाल राज्य में सर्वाधिक है.
क्यों बढ़ रही है इतनी गर्मी?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में कोई सक्रिय वेदर सिस्टम (मौसम तंत्र) नहीं होने की वजह से शुष्क पछुआ हवाएं सीधे मैदानी इलाकों में आ रही हैं. साथ ही, कर्नाटक और महाराष्ट्र के ऊपर बना एक एंटी-साइक्लोन अब मध्य भारत की ओर खिसक रहा है. इसी कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
अगले 2-3 दिन और सताएगी धूप, फिर मिलेगी थोड़ी राहत
अगले 48-72 घंटे: तापमान में अभी मामूली बढ़ोतरी जारी रह सकती है, यानी गर्मी से फिलहाल तुरंत निजात मिलने वाली नहीं है.
इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. हालांकि, इसकी वजह से प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन हवाओं के रुख में बदलाव आएगा और आसमान में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं. बादलों की आवाजाही के कारण अगले कुछ दिनों के बाद तापमान में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है, जिससे भीषण गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है.
ADVERTISEMENT









