UP Weather Update: यूपी में अगले 48 से 72 घंटे रहेंगे भारी... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया लू का अलर्ट

यूपी तक

18 Apr 2026 (अपडेटेड: 18 Apr 2026, 01:51 PM)

UP Weather Update: यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट! मौसम विभाग ने वाराणसी, प्रयागराज और बांदा समेत कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की है. कब तक रहेगा असर?

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का टॉर्चर शुरू हो गया है. सूरज की तपिश और झुलसाने वाली गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. मौसम विभाग ने अब राज्य के कई जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी कर दिया है. विभाग के मुताबिक, प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में पारा 45°C के स्तर को छू चुका है और आने वाले दो-तीन दिनों में हालात और भी चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने विशेष रूप से पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के इन क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी दी है:

बांदा, चित्रकूट और कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र और मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और संत रविदास नगर. इसके साथ ही इन जिलों से सटे आस-पास के इलाकों में भी भीषण लू का असर दिखेगा.

क्यों बढ़ रही है इतनी गर्मी?

प्रदेश में लगातार शुष्क पछुआ हवाओं का दौर जारी है, जो नमी को सोख रही हैं और गर्मी बढ़ा रही हैं. आंतरिक महाराष्ट्र के आसपास एक प्रतिचक्रवात बना हुआ है, जिसका सीधा असर उत्तर प्रदेश के तापमान पर पड़ रहा है. बारिश की कोई संभावना न होने के कारण दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान 45°C के करीब या उससे ऊपर पहुंच रहा है.

अगले 2-3 दिन रहेंगे भारी!

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 से 72 घंटों के दौरान तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी और हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं गंभीर लू की स्थिति भी बन सकती है. प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है.