मुरादाबाद के इदरीस और फात्मा अपने 8 बच्चों संग सो रहे थे, तभी हुआ कुछ ऐसा, पति-पत्नी बच नहीं सके

UP News: मुरादाबाद के इदरीस और फात्मा के साथ जो हुआ, उसने सभी को हिला डाला. दोनों अपने 8 बच्चों के साथ सो रहे थे. मगर तभी वहां खौफनाक घटना हुई.

moradabad accident news, storm tragedy up, house collapse india, family accident news, children survived miracle, up weather incident, breaking news

UP News

जगत गौतम

19 Apr 2026 (अपडेटेड: 19 Apr 2026, 09:21 AM)

follow google news

UP News: मुरादाबाद के मुंडापांडे स्थित दलपतपुर गांव में बीती रात आंधी-तूफान की वजह से बड़ा हादसा हो गया.  यहां रहने वाले इदरीस और उनकी पत्नी फात्मा अपने घर के आंगन में सो रहे थे. दोनों के 8 बच्चे भी साथ में सो रहे थे. मगर तभी तेज आंधी से पड़ोसी का मकान इदरीस के मकान के ऊपर गिर गया. इसके बाद चीख पुकार मच गई . पड़ोसी के घर की दीवार भरभराकर इदरीस के घर पर गिरी थी. 

यह भी पढ़ें...

इस घटना में मलबे के नीचे इदरिस और उसकी पत्नी फात्मा दब गए. आस-पड़ोस के लोगों ने जब तक दोनों को मलबे से निकाला और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने दोनों को देखते ही मृत घोषित कर दिया. इसी के साथ गांव में कोहराम मच गया.

बच्चों की यूं बची जान

बताया जा रहा है कि घटना के समय इदरीस और फात्मा के 8 बच्चे आंगन के दूसरी तरफ सो रहे थे. पड़ोसी के घर की दीवार उसी तरफ गिरी, जहां पति-पत्नी सो रहे थे. ऐसे में दोनों के बच्चों को कुछ नहीं हुआ. मगर इस हादसे से 8 बच्चों के ऊपर मां-पिता का साया उठ गया. 

बता दें कि घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर, उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.