उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग (IMD) ने 18 जून के लिए ताजा और बड़ा अपडेट जारी किया है. इस अपडेट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है, लेकिन जनता को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में हीटवेब की संभावना जताते हुए हाई अलर्ट जारी किया है. पूर्वांचल से लेकर बुंदेलखंड और अवध के जिलों में सूरज के तेवर और तल्ख होने वाले हैं.
ADVERTISEMENT
इन जिलों में हीटवेब की भारी संभावना
मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 18 जून को उत्तर प्रदेश के 26 से ज्यादा प्रमुख जिलों और उनके आस-पास के इलाकों में भीषण लू (Heat Wave) चलने की आशंका है. इन क्षेत्रों में शामिल हैं:
बुंदेलखंड और प्रयागराज रीजन: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज और फतेहपुर.
पूर्वांचल और वाराणसी रीजन: सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर (भदोही), जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़.
अवध और देवीपाटन मंडल: प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर.
तराई और मध्य यूपी: लखीमपुर खीरी और सीतापुर.
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन जिलों और इनके आस-पास के क्षेत्रों में गर्म पछुआ हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे दोपहर के समय घर से बाहर निकलना दूभर हो जाएगा.
भीषण गर्मी और धूप से बेहाल होगा जनजीवन
मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान हवा की गति तेज हो सकती है और थपेड़े जैसी गर्म हवाएं (लू) चलेंगी. लखीमपुर खीरी और सीतापुर जैसे तराई वाले इलाकों से लेकर वाराणसी और अयोध्या जैसे वीआईपी जिलों में भी तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर रहने की आशंका है. इसके चलते दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर सकता है.
ADVERTISEMENT










