UP Weather Update: यूपी में बारिश के बाद फिर पलट गया मौसम... अब ऐसा रहेगा हाल

यूपी तक

18 Apr 2026 (अपडेटेड: 18 Apr 2026, 09:39 AM)

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के बांदा में तापमान 45.4°C रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, शुष्क पछुआ हवाओं और प्रतिचक्रवात के कारण अगले 2-3 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में सूरज की तपिश अब जानलेवा होने लगी है. प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां पारा 45°C के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बांदा जिला शुक्रवार को प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.4°C दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें...

पश्चिमी यूपी में राहत, बाकी जगह आफत

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहे एक पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान से मध्य प्रदेश तक बनी एक द्रोणी की वजह से पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश तो हुई है, लेकिन प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है. इसी शुष्क मौसम के कारण दक्षिणी उत्तर प्रदेश के तापमान में 1°C की और बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

अगले 2-3 दिन और सताएगी गर्मी

आने वाले दिनों को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है:

अगले 2-3 दिनों तक प्रदेश में शुष्क पछुआ हवाएं चलती रहेंगी, जिससे लू का असर बना रहेगा. महाराष्ट्र के ऊपर बने एक प्रतिचक्रवात के प्रभाव से तापमान में और भी मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है. कुल मिलाकर, फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं और पारा अभी और ऊपर चढ़ सकता है.