चाय बेचने वाले आर्यन से मिलकर अखिलेश यादव ने दिए उन्हें बर्तन, अब किसे चैलेंज करने लगे वो?

Aryan Yadav Challenge: अखिलेश यादव से मिले बर्तनों के बाद फतेहपुर के चाय वाले आर्यन यादव ने प्रशासन को चुनौती दी है. आर्यन ने अपनी चाय के स्वाद पर गर्व जताते हुए अधिकारियों को चैलेंज किया है और उत्पीड़न के खिलाफ न्याय की मांग की है.

Akhilesh yadav meet Aryan

संतोष शर्मा

19 Apr 2026 (अपडेटेड: 19 Apr 2026, 05:48 PM)

follow google news

Aryan Yadav Challenge: फतेहपुर में चाय की दुकान चलाने वाले आर्यन यादव लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. बीते कुछ समय पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी दुकान पर जाकर चाय पी थी. ऐसे में अब उनका आरोप है कि अखिलेश यादव के चाय पीने के बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं. उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है. इन सबके बीच अब अखिलेश यादव ने आर्यन से मुलाकात कर उन्हें चाय बनाने के लिए नए बर्तन भेंट किए हैं.

यह भी पढ़ें...

आर्यन यादव का चैलेंज

मुश्किल समय में अखिलेश यादव ने आर्यन से मुलाकात की और उन्हें नए बर्तन दिए हैं.  इस मदद से आर्यन काफी उत्साहित हैं. उन्होंने यूपी Tak के माध्यम से चैलेंज करते हुए कहा कि 'मेरे जैसी चाय पूरे यूपी में कहीं नहीं मिलेगी. मैं प्रशासन और अधिकारियों को चैलेंज करता हूं कि वे मेरे जैसी मेहनत और स्वाद वाली चाय बनाकर दिखाएं.' 

क्या है पूरा मामला?

आर्यन यादव का आरोप है कि 20 फरवरी 2026 को अखिलेश यादव द्वारा उनकी दुकान पर चाय पीने के बाद से ही उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. आर्यन का कहना है कि उनकी दुकान पिछले कई सालों से चल रही है और कभी कोई शिकायत नहीं आई. लेकिन अब सरकारी महकमों से लेकर स्थानीय दबंगों तक उन्हें परेशान कर रहे हैं.

फूड इंस्पेक्टर का छापा

आर्यन के अनुसार, 15 अप्रैल को फूड इंस्पेक्टर धीरज दीक्षित ने उनकी दुकान पर पहुंचकर लाइसेंस की जांच की. फिर एल्युमीनियम के बर्तनों में चाय बनाने को आधार बनाकर कार्रवाई की बात कही. आर्यन का आरोप है कि इंस्पेक्टर साहब पहले उनकी दुकान पर कई बार चाय पी चुके हैं और उन्हें स्वाद बहुत पसंद था. लेकिन अब वही चाय उन्हें हानिकारक लगने लगी है. उन्होंने बताया कि उनके पास वैध लाइसेंस है.फिर भी उन्हें जबरन परेशान किया जा रहा है.

मारपीट और दबंगई का आरोप

आर्यन ने यह भी खुलासा किया कि उनके परिवार के साथ दुकान पर मारपीट की गई और तोड़फोड़ की गई है. उन्होंने स्थानीय थाना सुल्तानपुर घोष में तहरीर भी दी है. लेकिन आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के पक्ष में मामले को हल्का कर दिया है. आर्यन ने बताया कि हमलावर स्थानीय जिला पंचायत सदस्य से जुड़े हुए लोग हैं.