Brijbhushan Singh News: परशुराम जयंती पर अयोध्या में ब्राह्मण समाज का कार्यक्रम हुआ. इस कार्यक्रम में बाहुबली और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी शामिल हुए. बृजभूषण सिंह ने इस दौरान लोगों को संबोधित किया और आरक्षण पर भी बड़ा बयान दे डाला. आरक्षण को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, आरक्षण चाहे 175 साल तक ले लो, उन्हें इसकी कोई जरूरत नहीं है. इस दौरान उन्होंने मंडल आयोग और जातिगत राजनीति के प्रभाव पर बोलते हुए कहा कि आज भी कई पारंपरिक समुदाय विकास से काफी दूर हैं.
ADVERTISEMENT
मंडल आयोग को लेकर ये बोला
बृजभूषण शरण सिंह ने इस दौरान मंडल आयोग का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, मंडल आयोग के जरिए कुछ वर्गों को लाभ मिला. मगर तेली, बढई और कुम्हार जैसे पारंपरिक पेशों से जुड़े समुदाय आज भी विकास से दूर हैं और अपेक्षित विकास नहीं करपा रहे हैं. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आरक्षण के बाद भी समाज का एक बड़ा हिस्सा पीछे रह गया.
अंबेडकर को लेकर ये बोले
इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने संविधान और कांशीराम को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि संविधान सिर्फ बाबा साहब अंबेडकर ने नहीं बल्कि 242 सांसदों ने मिलकर बनाया था. इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने कांशीराम को समाजसेवी बताया. उन्होंने ये भी कहा कि जातिगत विभाजन की राजनीति ने समाज को बांटने-तोड़ने का काम किया है. बृजभूषण शरण सिंह ने खुद को किसी समाज का विरोधी नहीं बताया और साफ कहा है कि वह सिर्फ समान अवसर की वकालत कर रहे हैं. बृजभूषण शरण सिंह ने साफ किया कि उनका लक्ष्य सामाजिक संतुलन बनाना है.
ADVERTISEMENT









