UP Weather Update: यूपी में 20 अप्रैल को इन 26 जिलों में चलेगी भीषण लू, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी है, 20-21 अप्रैल को कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है. भीषण गर्मी और गर्म रातों से बचाव के लिए स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है.

UP Weather Update

यूपी तक

19 Apr 2026 (अपडेटेड: 19 Apr 2026, 06:39 PM)

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना भीषण रूप दिखाना शुरू कर दिया है.  मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 20 और 21 अप्रैल को भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग ने विशेष रूप से दक्षिणी यूपी के जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है जहां अधिकतम तापमान में वृद्धि के साथ लू चलने की प्रबल संभावना है.

यह भी पढ़ें...

क्या है 20 और 21 अप्रैल का मौसम अपडेट?

मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भागों में दिन के समय लू चलने की संभावना है. इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

इन जिलों में चलेगी लू

गर्मी की चपेट में आने वाले प्रमुख जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर सहित आसपास के इलाकों शामिल हैं.  वहीं प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र विशेषकर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर के आसपास के इलाकों में रातें भी गर्म रहने की संभावना है.