1 साल पहले हुई थी अमन से शादी, अब युवती की मिली लाश… सिर पर चोट, एक ताले लगे संदूक ने सास और पति को लंबा फंसवा दिया

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी में एक युवती का ससुराल में शव मिला. उसके सिर पर चोट के निशान थे. पोस्टमॉर्टम से सामने आया कि उसे गोली लगी थी. फिर ये सब पता चला.

UP News

अखिलेश कुमार

20 Apr 2026 (अपडेटेड: 20 Apr 2026, 12:58 PM)

follow google news

 Kaushambi Crime News: यूपी के कौशांबी में शनिवार के दिन 25 साल की विवाहिता का शव मिला. युवती का शव उसके ससुराल यानी सैनी कोतवाली क्षेत्र के उसरैना गांव में घर के अंदर से बरामद किया गया. पुलिस हत्या या आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही थी. अब पुलिस ने युवती की मौत का खुलासा कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि पुलिस जांच में ये पूरा मामला सुसाइड का निकला है. युवती ने खुद ही अपनी जान दी थी. दरअसल युवती के सिर पर चोट के निशान थे. मृतका की मां का कहना था कि पति और ससुराल वालों ने उनकी बेटी को मारा है. इसी के साथ पीड़ित परिवार ने दहेज का भी आरोप लगाया था. पुलिस ने मामले को लेकर केस भी दर्ज कर लिया है. अब पुलिस के हाथ मृतका का आखिरी नोट लगा है, जिसने सब कुछ साफ कर दिया है.

मौत से पहले युवती ने भाई को किया था मैसेज

पुलिस जांच में सामने आया कि मौत से कुछ घंटे पहले मृतका ने अपने भाई आदित्य को व्हाट्सएप पर अपने पति से हुई ऑडियो रिकॉर्डिंग और एक मैसेज भेजा. मैसेज में लिखा गया कि मेरी बेटी का ख्याल रखना. इसी के साथ उसने अपने मोबाइल का पासवर्ड भी बताया. ये देखते ही भाई ने फौरन बहन को कॉल किया. मगर फोन नहीं मिला.

पुलिस जांच के दौरान एक ताले लगे संदूक में मृतका का फोन और सुसाइड नोट बरामद हो गया. इसमें मृतका ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया. आपको ये भी बता दें कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृतका की मौत की वजह गोली लगना सामने आया है.

शादी के बाद से ही थी परेशान

जांच में सामने आया है कि मृतका का अपने पति अमन से विवाद रहता था. 1 साल पहले ही शादी हुई थी. मगर वह पति के अवैध संबंधों की वजह से परेशान रहती थी. माना जा रहा है कि इसी सब से तंग आकर, उसने ये कदम उठाया.

सास ने तमंचा हटा दिया

जब युवती ने खुद को गोली मारी तो सास ने वहां से तमंचा हटा लिया. अब पुलिस ने सास की निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया है. इसी के साथ पुलिस ने सास और पति को गिरफ्तार भी कर लिया है.