UP Heat Wave Alert: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने 21 अप्रैल 2026 के लिए ताजा अपडेट जारी करते हुए प्रदेश के कई जिलों में भीषण लू और उष्ण रात्रि की चेतावनी जारी की है. सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करना शुरू कर दिया है.
ADVERTISEMENT
इन जिलों में चलेगी भीषण लू
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में. इन जिलों के साथ-साथ इनके आसपास के इलाकों में भी लू का असर दिखाई देगा.
यहां गर्म रात का अलर्ट
दिन की झुलसाने वाली धूप के साथ-साथ अब रातें भी बेचैन करने वाली होंगी. मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इन जिलों में उष्ण रात्रि की संभावना जताई है:
सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर एवं इनके आसपास के इलाके.
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले घंटों में उत्तर प्रदेश के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का सबसे ज्यादा प्रकोप देखने को मिलेगा.
ADVERTISEMENT









