UP Weather Update: यूपी में दिन में 30+ जबकि रात में इन 5+ जिलों में चलेंगी हीटवेव... मौसम विभाग ने भीषण लू का अलर्ट जारी किया

UP Weather Update: मौसम विभाग ने 21 अप्रैल के लिए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में उष्ण लहर और उष्ण रात्रि की संभावना जताई है. आगरा, वाराणसी और बुंदेलखंड के जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट.

UP Weather Update

यूपी तक

21 Apr 2026 (अपडेटेड: 21 Apr 2026, 12:57 PM)

follow google news

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने 21 अप्रैल के लिए ताजा बुलेटिन जारी करते हुए राज्य के कई हिस्सों में 'उष्ण लहर' (Heatwave) और 'उष्ण रात्रि' (Warm Night) का अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, आने वाले घंटों में पारा और अधिक चढ़ने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

यह भी पढ़ें...

दिन का अपडेट- इन जिलों में चलेगी हीटवेव

दोपहर के समय तेज धूप और भीषण लू के चलते नीचे दिए गए जिलों में हालात चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं. मौसम विभाग ने यहाँ 'उष्ण लहर' चलने की अधिक संभावना जताई है:

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में. 

रात का अपडेट- इन जिलों में वॉर्म नाइट की संभावना

दिन की तपिश के बाद अब रातों में भी राहत मिलने के आसार कम हैं. उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण 'उष्ण रात्रि' जैसी स्थिति बनी रहेगी. ये जिले मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हैं:

उष्ण रात्रि की संभावना निम्नांकित क्षेत्र में अधिक है-सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर एवं आसपास के इलाकों में.