दारोगा दूल्हा बनकर थे तैयार, बीच में आया दुल्हन का आशिक देने लगा ये धमकी... फिर दुल्हन ने किससे की शादी?

UP News बस्ती में एक शादी उस वक्त ड्रामेटिक मोड़ ले गई जब दूल्हे को बारात से पहले धमकी मिल गई. इस एक घटना ने पूरे रिश्ते को बदल दिया और आखिर में दुल्हन के परिवार ने ऐसा फैसला लिया, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है और लोग हैरान हैं.

Basti News

संतोष सिंह

21 Apr 2026 (अपडेटेड: 21 Apr 2026, 05:56 PM)

follow google news

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पुलिस के दारोगा की शादी वाले दिन ही बड़ा खेल हो गया. हुआ यूं कि दारोगा दूल्हा बनकर शेरवानी पहन तैयार ही हुए थे कि तभी उनके घर एक शख्स आ धमका. यहां उसने दूल्हे को धमकाना शुरू कर दिया. कहने लगा कि अगर बारात लेकर गए तो अंजाम अच्छा नहीं होगा.

यह भी पढ़ें...

ये सुनकर दूल्हा पक्ष घबरा गया और बारात न ले जाने की बात कहने लगा. उधर दूसरी तरफ दुल्हन के घरवाले बारात का इंतजार कर रहे थे. इस पूरे मामले की जानकारी जैसे ही उन्हें मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. इस घटना के बाद दुल्हन के परिजनों ने ऐसा फैसला लिया, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है.

सबसे पहले जानिए क्या है पूरा मामला?

यह पूरी घटना दुबौलिया इलाके के पकड़ी चौहान गांव की है. यहां के जान मेजर वर्मा यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर कार्यरत हैं और राजधानी लखनऊ में तैनात हैं. उनकी शादी बस्ती के मड़वानगर गांव की एक युवती से तय हुई. दोनों की शादी की तारीख 20 अप्रैल को रखी गई. समय बीता और वो दिन आ ही गया, जिसका दूल्हा कई महीनों से इंतजार कर रहा था. ऐसे में शादी वाले घर में सभी रिश्तेदारों का जुटना शुरू हो चुका था. बारात बस्ती शहर के होटल ग्रीन वैली में जानी थी. सभी लोग बारात के प्रस्थान का इंतजार कर रहे थे. लेकिन इन सबके बीच अचानक दोपहर में दूल्हे के घर पर एक कार आकर रुकी.

दूल्हे को दी ये धमकी

सबकी नजरें अब उस कार की तरफ थीं. इस बीच एक शख्स कार से उतरा और खुद को दुल्हन का आशिक बताने लगा. इसके बाद उसने शादी वाले घर में हंगामा शुरू कर दिया. आवाज सुनकर घर के सभी लोग मौके पर जमा हो गए. इस बीच शख्स ने दूल्हे को धमकी देते हुए कहा कि अगर बारात लेकर जाओगे तो सही सलामत वापस नहीं आ पाओगे. ये बात सुनकर दूल्हा सहित उसके घरवाले गुस्से से लाल हो गए. कुछ लोग तुरंत उसे पकड़ने के लिए लपके, लेकिन वह मौके से भाग निकला. इस आपाधापी में वह अपनी कार भी वहीं छोड़कर फरार हो गया. इसके बाद दूल्हे के घरवालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी.

दूल्हन के परिजनों ने लिया ये फैसला

वहीं, दूसरी तरफ इस घटनाक्रम के बाद दूल्हे ने एक हैरान करने वाला फैसला ले लिया. घटना के बाद दूल्हे ने दुल्हन के घर बारात ले जाने से ही इंकार कर दिया. उधर बारात का इंतजार कर रहे दुल्हन पक्ष को जैसे ही मामले की जानकारी हुई तो वे चौंक गए. इसके बाद मान मनौव्वल का दौर शुरू हुआ. दुल्हन पक्ष, दूल्हा पक्ष से शादी न तोड़ने की बात कहता रहा लेकिन वे नहीं माने. इसके बाद पूरा मामला जानने के बाद दुल्हन के घरवालों ने मजबूर होकर दुल्हन की शादी उसके प्रेमी से करा दी.

पुलिस ने क्या कहा?

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर लोगों से पूछताछ की और छानबीन में जुट गई. वहीं इस पूरे मामले पर दुबौलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन अगर तहरीर देते हैं तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल अभी तक दारोगा दूल्हे की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें: घर आने के बाद से बदल गए पति-पत्नी फिर ये पता चला… पिता ने बेटे-बहू के गले में डाली जूतों की माला, हाथरस में ऐसा क्या हुआ?