घर आने के बाद से बदल गए पति-पत्नी फिर ये पता चला… पिता ने बेटे-बहू के गले में डाली जूतों की माला, हाथरस में ऐसा क्या हुआ?
Hathras News: हाथरस में एक पिता ने अपने बेटे और बहू के गले में जूते की माला डाली. फिर दोनों को पूरे गांव में घुमाया गया. दरअसल परिवार को बेटे-बहू की ये बात पता चल गई थी.
ADVERTISEMENT

UP News
Hathras Crime News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में धर्म परिवर्तन के शक में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को जूते की माला पहनाई गई. इसके बाद दोनों को पूरे गांव में घुमाया गया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में दिख रहा है कि पति-पत्नी के गले में जूतों की माला है और उन दोनों को चारों तरफ से लोगों ने घेर रखा है.