लखनऊ की भाभी अतीका पर देवर के दोस्त ने लगाए उत्तराखंड के पहाड़ों पर ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप, अब ये हुआ

UP News: यूपी के लखनऊ में एक किशोर अपने घर से गायब हुआ. फिर सामने आया कि वह नैनीताल में हैं. उसके साथ उसके दोस्त की भाभी है. फिर किशोर ने सनसनीखेज आरोप लगाए.

UP News

अंकित मिश्रा

21 Apr 2026 (अपडेटेड: 21 Apr 2026, 04:30 PM)

follow google news

UP News: लखनऊ के कैंपवेल रोड स्थित एक घर में ठाकुरगंज में रहने वाला 17 साल का किशोर आता-जाता था. वहां रहने वाले किशोर से उसकी दोस्ती थी. दोस्त की भाभी अतीका भी घर पर ही रहती थीं. ऐसे में किशोर अपने दोस्त को अपनी भाभी से भी मिलवाता था. मगर भाभी अतीका के मन में कुछ और ही चल रहा था. आरोप है कि अतीका की गलत नजर देवर के नाबालिग दोस्त पर पड़ गई थी. 

यह भी पढ़ें...

आरोप है कि अतीका देवर के दोस्त को किसी बहाने से लखनऊ से बाहर ले गई. वह उसे उत्तराखंड के नैनीताल ले गई. आरोप है कि वहां जाकर उसने देवर के दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाएं. शारीरिक संबंध बनाते हुए अतीका ने कथित वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया और अश्लील फोटो भी क्लिक कर लिए.  

बेटे को खोजते रहे मां-पिता

17 फरवरी को घर से गया किशोर जब समय पर नहीं पहुंचा तो परिवार ने उसे खोजा. वह नहीं मिला तो पुलिस में केस दर्ज करवाया. इसी बीच परिवार को पता चला कि बेटे का दोस्त कैंपवेल रोड पर रहता है और बेटा वहां खूब आता-जाता है. जब किशोर की मां वहां गईं तो पता चला कि दोस्त की भाभी उसके बेटे को अपने साथ ले गई. 

21 फरवरी को पुलिस ने किशोर को बरामद कर लिया.  पीड़ित युवक ने बताया, आरोपी महिला उसे बहाने से अपने साथ नैनीताल ले गई. वहां एक होटल में आरोपी महिला ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और आपत्तिजनक वीडियो व फोटो रिकॉर्ड कर लिए. पीड़ित का कहना है कि भाभी ने उससे 10 लाख की मांग की. इसके बाद वह उसे ब्लैक मेल करने लगी.

बता दें कि इस मामले में अब पुलिस ने अतीका नाम की महिला को गिरफ्तार किया है.

पुलिस का बयान

इस पूरे मामले को लेकर एसीपी चौक राजकुमार सिंह ने बताया, 17 फरवरी के दिन किशोर लापता हो गया था. परिवार को पता चला कि दोस्त की भाभी उसे अपने साथ ले गई थी. 21 फरवरी को केस दर्ज करवाया गया था. मामले में कार्रवाई की जा रही है. जांच जारी है.