घर आने के बाद से बदल गए पति-पत्नी फिर ये पता चला… पिता ने बेटे-बहू के गले में डाली जूतों की माला, हाथरस में ऐसा क्या हुआ?

राजेश सिंघल

21 Apr 2026 (अपडेटेड: 21 Apr 2026, 05:14 PM)

Hathras News: हाथरस में एक पिता ने अपने बेटे और बहू के गले में जूते की माला डाली. फिर दोनों को पूरे गांव में घुमाया गया. दरअसल परिवार को बेटे-बहू की ये बात पता चल गई थी.

Hathras, Hathras News, Hathras Viral News, Hathras Viral Video, UP News, UP Viral News, हाथरस, हाथरस न्यूज, हाथरस वायरल न्यूज, हाथरस वायरल वीडियो, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

Hathras Crime News:  उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में धर्म परिवर्तन के शक में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को जूते की माला पहनाई गई. इसके बाद दोनों को पूरे गांव में घुमाया गया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में दिख रहा है कि पति-पत्नी के गले में जूतों की माला है और उन दोनों को चारों तरफ से लोगों ने घेर रखा है. 

यह भी पढ़ें...

परिवार को हो गया शक

ये मामला हाथरस के मुरसान क्षेत्र क गारवगढ़ी गांव से सामने आया है. यहां एक व्यक्ति आगरा में झूला झुलाने का काम करता था. उसकी पत्नी भी उसके साथ रहती थी. दोनों होली के बाद से घर पर थे. इसी दौरान परिवार को लगा कि दोनों पति-पत्नी के हाव-भाव बदल गए हैं. 

परिवार ने महसूस किया कि दोनों का रहन-सहन और दिनचर्या में भी बदलाव आया है. कुछ समय बाद परिवार को शक हो गया कि ये दोनों अब हिंदू नहीं रहे और इन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया है. इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई. 

पिता और भाई ने पहनाई जूते की माला

पंचायत में कुछ ऐसा हुआ कि पति-पत्नी को उसके पिता और भाई ने ही जूते की माला पहना दी. इस दौरान दोनों का सामाजिक तौर से अपमान भी किया गया. दोनों को पूरे गांव में घुमाया गया. अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर डीएसपी ने बताया, पिता-पुत्र के बीच पारिवारिक व सामाजिक विवाद के कारण इस प्रकार की घटना हुई है. मामले में कार्रवाई की जा रही है.