12वीं पास डॉक्टर हस्साम अहमद के निशाने पर थी लखनऊ KGMU की हिंदू MBBS छात्राएं… कई इसके जाल में फंसीं, खेलता था ये खेल

UP News: लखनऊ KGMU से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 12वीं पास हस्साम अहमद फर्जी डॉक्टर बनकर मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली एमबीबीएस हिंदू छात्रों को अपने जाल में फंसा रहा था.

UP News

अंकित मिश्रा

22 Apr 2026 (अपडेटेड: 22 Apr 2026, 12:30 PM)

follow google news

UP News: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने 12वीं पास हस्साम अहमद को गिरफ्तार किया है. ये फर्जी डॉक्टर बनकर हिंदू छात्राओं को निशाने पर ले रहा था. इसे मेडिकल कॉलेज की छात्राओं के जरिए ही मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गिरफ्तार करवाया है. आरोप है कि ये खुद को फर्जी डॉक्टर बताता और हिंदू छात्राओं को अपने झांसे में लेता. फिर उनके साथ ठगी करता. बता दें कि पुलिस लव जिहाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें...

MBBS की हिंदू छात्राएं निशाने पर थी 

आरोपी खास तौर से MBBS की हिंदू छात्राओं को निशाना बनाता था. वह पहले छात्रों से दोस्ती करता और फिर छात्राओं के मोबाइल नंबर हासिल कर, उनसे संपर्क साधता. इसने अपने सोशल मीडिया पर मेडिकल कॉलेज के डीन और अन्य अधिकारियों की फोटो लगा रखी थी. ये देखकर एमबीबीएस की हिंदू छात्राएं इसकी बातों में आ जाती. 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने KGMU के चार डॉक्टरों के नाम भी लिए हैं, जिससे बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है. वह हिंदू छात्राएं को करियर, सम्मान का लालच देता और उनको अपने जाल में फंसा लेता. इसकी बनाई कॉर्डियो सेवा फाउंडेशन के नाम पर हस्साम ये सब करता. जांच में सामने आया है कि इसकी बातों में फंसकर कॉलेज की कई एमबीबीएस हिंदू छात्राओं ने दिल्ली जाने तक का फैसला कर लिया था. हैरानी की बात ये है कि आरोपी खुद 12वीं पास था. 

मुस्लिम आबादी कैंप में एमबीबीएस हिंदू छात्राओं को ले जाता

आरोपी हस्साम कॉर्डियो सेवा फाउंडेशन के नाम पर एमबीबीएस की हिंदू छात्राओं को मुस्लिम आबादी वाले कैंप में ले जाता था. करीब 50 एमबीबीएस हिंदू छात्राओं के ये संपर्क में था. 

KGMU प्रशासन ने जब आरोपी की सोशल मीडिया प्रोफाइल खंगाली तो पता चला कि 8 MBBS छात्र-छात्राएं इसके जाल में फंस चुकी थीं. जब विश्वविद्यालय प्रशासन को इस बारे में पता चला तो छात्राओं के जरिए जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ा गया और उसे गिरफ्तार करवाया गया. अब पुलिस लव जिहाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है. छात्राओं से भी पूछताछ की जा रही है. आरोपी के मकसद के बारे में पता लगाया जा रहा है.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ये बोला

पुलिस पूछताछ में हस्साम ने बताया, उसने साथियों के साथ मिलकर पैसा कमाने के लिए फाउंडेशन बनाया था. वह शिया पीजी कॉलेज से 12वीं पास है. एक साल के अंदर इस फाउंडेशन ने तेजी से विस्तार किया और आगे अस्पताल खोलने की योजना भी बनाई जा रही थी. फिलहाल पुलिस गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है.