बिजनौर के राहुल ने मुस्लिम प्रेमिका कशिश को मार दिए चाकू ही चाकू फिर अपने संग भी किया कांड, अब पूरी कहानी सामने आ गई

संजीव शर्मा

22 Apr 2026 (अपडेटेड: 22 Apr 2026, 08:45 AM)

UP News: यूपी के बिजनौर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां राहुल नाम के युवक ने अपनी मुस्लिम प्रेमिका कशिश पर चाकू से हमला कर दिया. फिर खुद के साथ भी कांड कर बैठा. इसके बाद पूरी कहानी सामने आई.

Bijnor, Bijnor News, Bijnor Police, Bijnor Crime, Bijnor Crime News, Bijnor Viral News, Bijnor News, UP News, UP Crime, UP Crime News, UP Viral News, बिजनौर, बिजनौर न्यूज, बिजनौर पुलिस, बिजनौर  क्राइम

UP News

Google CTA

UP News: बिजनौर की कांशीराम कॉलोनी में राहुल नाम के शादीशुदा युवक ने मुस्लिम प्रेमिका कशिश पर चाकू से हमला कर दिया. आरोपी ने युवती पर कई वार चाकू से हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के समय युवती घर में अकेली थी. इसके बाद आरोपी ने अपने ऊपर भी चाकू चलाया और खुद भी जान देने की कोशिश की. फिलहाल आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेमिका पर शादी का दबाव बना रहा था. इसी बीच आरोपी हमलावर हो गया.

यह भी पढ़ें...

जब तक आस-पड़ोस के लोग युवती को अस्पताल लेकर जाते, उसकी मौत हो चुकी थी. मृतका के परिजनों का आरोप है कि आरोपी राहुल ब्याज के रुपये लेने घर आता था. इसी दौरान वह बेटी के करीब आ गया. वह बेटी से शादी करना चाहता था. मगर परिवार इसके खिलाफ था. 

लिव-इन वाली बात भी सामने आई

पुलिस का कहना है कि आरोपी राहुल और मृतका लिवइन में रह रहे थे. घटना के समय किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था. इसी विवाद में राहुल ने हमला कर दिया और खुद भी जान देने की कोशिश की. 

मृतका कशिश की मामी समरीन का कहना है कि आरोपी पहले भी कशिश का अपहरण करने की कोशिश कर चुका था. इस आरोप में वह जेल भी जा चुका था. वह कशिश पर लगातार शादी का दबाव बना रहा था. पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी राहुल पहले से ही शादीशुदा है. बता दें कि आरोपी राहुल को इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक झा क्राइम सीन पर गए. फिर वह अस्पताल भी पहुंचे. एसपी ने बताया,  आरोपी युवक और मृतक युवती पिछले कुछ समय से लीव इन रिलेशन में रह रहे थे. उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें राहुल ने पहले युवती के ऊपर चाकू से हमला किया और उसने अपने ऊपर भी हमला किया. राहुल भी हमले में घायल हुआ है. उसे भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवती की मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.