मुजफ्फरनगर के अफसर ने हरिद्वार के राकेश शर्मा का अपहरण कर, 15 सालों तक बनाकर रखा गुलाम, अब उसे मस्जिद ले जाकर ये कर रहा था

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां रहने वाले अफसर नाम के युवक ने 15 साल पहले हरिद्वार के रहने वाले राकेश शर्मा का अपहरण कर लिया था. तभी से उसने राकेश को अपना गुलाम बनाकर रखा हुआ था. अब राज खुल गया.

UP News

संदीप सैनी

22 Apr 2026 (अपडेटेड: 22 Apr 2026, 01:35 PM)

follow google news

Muzaffarnagar Crime News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां अफसर नाम के युवक ने 15 साल पहले हरिद्वार के राकेश शर्मा का अपहरण किया था. आरोप है कि उसके बाद वह राकेश को अपने यहां ले आया था और उससे अपनी गुलामी करवा रहा था. मगर अब एक वीडियो ने उसका कांड सामने ला दिया और उसे फंसा दिया. 

यह भी पढ़ें...

दरअसल अफसर और उसके साथी राकेश को मस्जिद ले गए. वहां जाकर उससे नमाज भी पढ़ाई और इसकी वीडियो भी बनाई. फिर इन वीडियो को वायरल भी कर दिया. वीडियो में साफ दिख रहा था कि हिंदू युवक से नमाज पढ़ाई जा रही है और उसका धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है. इस वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया और पूरा केस खुल गया.

15 सालों तक रखा अपना गुलाम

ये सनसनीखेज मामला मुजफ्फरनगर के सीकरी गांव से सामने आया है. यहां रहने वाले अफसर नाम के एक शख्स ने 15 साल पहले हरिद्वार निवासी राकेश शर्मा नाम के एक युवक का अपहरण किया था. अफसर राकेश को अपने घर ले आया था. उसके बाद से ही वह राकेश से अपनी गुलामी करवा रहा था. उसने राकेश को अपना गुलाम बनाकर रखा हुआ था. 

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले अचानक अफसर और उसके साथी राकेश को लेकर मस्जिद चले गए. वहां उसका धर्म परिवर्तन करवाया गया और उससे नमाज पढ़ाई गई. इसकी वीडियो भी आरोपियों ने बनाई और वायरल कर दी. अब इसी वीडियो ने पूरा मामला सामने ला दिया. इन वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू संगठन भी सक्रिय हुए. हिंदू संगठनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की.

पुलिस का एक्शन

पुलिस ने इस मामले में अपहरणकर्ता अफसर और उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(4), 353(2) (3), 61(2) (क) और यूपी विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत केस दर्ज किया. इसी के साथ पुलिस ने आरोपी अफसर को गिरफ्तार कर लिया. अफसर के साथ पुलिस ने इस मामले में शामिल सलमान, दानिश और अनस को भी गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें भी जेल भेज दिया है. 

सीओ ने दी ये जानकारी

इस मामले को लेकर देवव्रत बाजपेई (सीओ भोपा) ने बताया, पिछले दिनों थाना भोपा से धर्मांतरण का मामला सामने आया था. मामले में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. चारों को जेल भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है.