उत्तर प्रदेश से एक बहुत ही सकारात्मक तस्वीर सामने आई है. वर्तमान में राज्य के 13 जिलों की कमान महिला आईएएस (IAS) अधिकारियों के हाथों में है. यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है. बिजनौर से लेकर नोएडा और गोंडा से लेकर रायबरेली तक, ये महिला कलेक्टर न केवल कानून-व्यवस्था को मजबूती दे रही हैं, बल्कि सरकारी योजनाओं को जमीन पर उतारकर विकास कार्यों को भी नई गति दे रही हैं.
ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश की महिला कलेक्टर की सूची
-
बिजनौर: IAS जसजीत कौर
-
देवरिया: IAS दिव्या मित्तल
-
गोंडा: IAS प्रियंका निरंजन
-
नोएडा: IAS मेधा रूपम
-
बस्ती: IAS कृतिका ज्योत्स्ना
-
बागपत: IAS अस्मिता लाल
-
फतेहपुर: IAS निधि गुप्ता वत्स
-
महोबा: IAS ग़ज़ल भारद्वाज
-
श्रावस्ती: IAS अन्नपूर्णा गर्ग
-
हापुड़: IAS कविता मीना
-
रायबरेली: IAS सरनीत कौर ब्रोका
-
फरुखाबाद: IAS डॉ. अंकुर लाठर
-
अम्बेडकर नगर: IAS ईशा प्रिया
क्यों खास है यह बदलाव?
इन महिला अधिकारियों की तैनाती से न केवल सरकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है, बल्कि आम जनता के लिए अपनी बात रखना और भी आसान हुआ है. चाहे वह नोएडा जैसा औद्योगिक जिला हो या श्रावस्ती जैसा ग्रामीण इलाका, ये महिला डीएम अपनी कार्यशैली से प्रशासन की नई मिसाल पेश कर रही हैं.
ADVERTISEMENT









