बारात से पहले दूल्हा बने दारोगा जी के पास आ गया दुल्हन का आशिक, दे डाली ऐसी धमकी, डरकर शादी से ही इनकार कर बैठे

UP News: बस्ती के एक दारोगा की शादी होने वाली थी. दारोगा दूल्हा बनकर तैयार थे. मगर तभी कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हा ही बदल गया. ये मामला आपको हैरान कर देगा.

UP News

संतोष सिंह

22 Apr 2026 (अपडेटेड: 22 Apr 2026, 01:27 PM)

follow google news

UP News: यूपी के बस्ती जिले में एक दारोगा के साथ उनकी शादी वाले दिन ही खेला हो गया. दारोगा दूल्हा बनकर तैयार था. बारात की तैयारियां हो रही थीं. मगर तभी उसके पास दुल्हन का आशिक आ गया. आशिक नाम साफ कहा कि दारोगा जी बारात लेकर जाओगे तो सही सलामत वापस नहीं आओगे. आशिक की ये बात सुनकर दारोगा इतना डर गया कि उसने बारात ले जाने से ही मना कर दिया. 

यह भी पढ़ें...

दूसरी तरफ दुल्हन के परिजन बारात का इंतजार करते रहे. जब बारात नहीं आई तो दुल्हन के परिजनों को मामले की जानकारी मिली. दूल्हे को काफी मनाया गया. मगर दारोगा दूल्हा नहीं माना और उसने बारात लाने से साफ मना कर दिया. इसके बाद मजबूरी में आकर दुल्हन के परिजनों ने बेटी की शादी प्रेमी से ही करवा दी. 

दारोगा दूल्हा बना मगर शादी नहीं हो सकी

ये पूरा मामला दुबौलिया थाना क्षेत्र के पकड़ी चौहान गांव से सामने आया है. यहां रहने वाले मेजर वर्मा की शादी बस्ती के मड़वानगर गांव की युवती से तय हुई. 20 अप्रैल को शादी होनी थी. दूल्हा बारात लेकर जाने को तैयार था. मगर उसी समय दुल्हन का आशिक दूल्हे के घर जा धमका. उसने सीधा दारोगा दूल्हे को धमकी दी कि अगर बारात लेकर जाओगे तो सही सलामत नहीं आओगे. यह सुन दूल्हे समेत आसपास मौजूद अन्य लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की. मगर वह अपनी कार छोड़कर भाग निकला. इसके बाद दूल्हे के घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. 

थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. इसके बाद दूल्हे ने बारात लेकर जाने से ही इनकार कर दिया. दुल्हन के परिजनों ने भी दूल्हे को मनाने की काफी कोशिश की. मगर कोई असर नहीं हुआ. पूरा मामला पता करने के बाद दुल्हन के परिजनों ने मजबूरी में बेटी की शादी उसके प्रेमी से ही करवा दी.

इस पूरे मामले पर दुबौलिया थानाध्यक्ष ने बताया, परिजन अगर तहरीर देते हैं तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल अभी तक दारोगा दूल्हे को तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है.