मिर्जापुर में 9 लोग सड़क पर जिंदा जल गए और कोई कुछ नहीं कर पाया… भीषण हादसे की खौफनाक कहानी कंपा देगी

सुरेश कुमार सिंह

23 Apr 2026 (अपडेटेड: 23 Apr 2026, 12:47 PM)

Mirzapur News: यूपी के मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां 11 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 9 लोग जिंदा जल गए हैं. पूरे हादसे की कहानी हैरान कर देने वाली है.

Mirzapur, Mirzapur news, Mirzapur accident, truck collision, Bolero fire, 11 deaths, Uttar Pradesh news, road accident, traffic incident, police confirmation, relief operations, मिर्जापुर में सड़क हादसा

UP News

Google CTA

Mirzapur Crime News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर ड्रमंडगंज घाटी में राष्टीय राजमार्ग 135 पर ऐसा हादसा हुआ, जिसने सभी को कंपा कर रख दिया. यहां सड़क हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें से 9 लोग रोड पर ही जिंदा जल गए. सनसनीखेज बात ये है कि 9 लोग रोड पर ही जिंदा जलते रहे. मगर आस-पास मौजूद लोग किसी भी तरह से उन्हें बचा नहीं पाए. सभी की आंखों के सामने लोग जिंदा जल गए और तड़प-तड़प कर मर गए. बता दें कि जो लोग हादसे में जिंदा जले हैं, वह सभी बोलेरो में सवार थे. 

यह भी पढ़ें...

ऐसा खौफनाक हादसा कैसे हुआ?

मिली जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए. ट्रक अनियंत्रित हुआ और उसने एक बोलेरो और दूसरे ऑल्टो कार को टक्कर मार दी. इस दौरान बोलेरो में आग लग गई और ऑल्टो ट्रक और बोलेरो के बीच में आकर फंस गई. इस दौरान बोलेरो में बैठे सभी 9 लोग जिंदा जल गए. किसी को गाड़ी से बाहर तक आने का समय नहीं मिला.

दर्दनाक बात ये भी है कि बोलेरो में 4 बच्चे भी सवार थे, जिनकी भी जलकर मौत हो गई. इस हादसे में ऑल्टो कार चालक और ट्रक चालक की भी मौत हो गई है. 

9 मृतक एक ही गांव के

बोलेरो सवार सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी जिगना के नरैना गांव के रहने वाले थे. मृतकों में शिवा सिंह (8), सोनम (9), पीयूष सिंह (14), कार्तिकेय सिंह (18), प्रियंका सिंह (42), पंकज सिंह (40), बीना सिंह (47), वंदना सिंह (43) शामिल हैं.

चना लाद कर नीचे उतर रहा था ट्रक

जिस ट्रक की वजह से इतना भीषण हादसा हुआ, उसको लेकर बताया जा रहा है कि वह चना लादकर नीचे उतर रहा था. मगर तभी ड्राइवर को एहसास हुआ कि ट्रक के ब्रेक काम नहीं कर रहे हैं. पलभर में ही ट्रक अनियंत्रित हो गया और 2 गाड़ियों से टकरा गया. बता दें कि एसपी ने भी घटना में 11 लोगों की मौत की बात कही है.

सीएम योगी ने लिय संज्ञान

मिर्जापुर में हुए भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने सोशल मीडिया X पर ट्वीट किया. सीएम योगी ने लिखा, जनपद मीरजापुर में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.