शामली का मंजित बुर्कानशीं युवती को पकड़ सुनसान गली में ले गया, वहां जाकर उसे पीटा फिर सनसनीखेज बात सामने आई

UP News: यूपी के शामली से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां बुर्कानशीं युवती के साथ छेड़खानी की गई. इस पूरे घटना क्रम की सनसनीखेज वीडियो भी सामने आई है.

Shamli, Shamli News, Shamli Police, Shamli Viral News, Shamli Crime, UP News, शामली, शामली न्यूज, शामली पुलिस, शामली वायरल न्यूज, शामली क्राइम, यूपी न्यूज

UP News

शरद मलिक

23 Apr 2026 (अपडेटेड: 23 Apr 2026, 03:30 PM)

follow google news

UP News: शामली के गढीपुख्ता क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सरेआम बुर्का पहनी युवती के साथ छेड़खानी की गई. इस दौरान युवती के साथ गाली गलौज भी की गई और उसके साथ मारपीट भी की गई. विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती के साथ दुर्व्यवहार किया. 

यह भी पढ़ें...

पीड़िता ने शोर मचाया तो मौके पर आस-पास के लोग पहुंचे. मगर आरोपी युवक वहां से फरार हो गया. ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इसी के साथ पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है.

बुर्का पहनी युवती को मारा-पीटा

जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल को थाना भवन क्षेत्र के गांव मुंडेट निवासी एक युवती अपनी भाभी के साथ गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव कच्ची गढी स्थित एक डॉक्टर के पास दवा लेने आई थी. जब वह दवाई लेकर वापस घर लौट रही थी, तभी एक मंजित नाम का युवक वहां आ गया.  

वह युवती को पकड़कर सुनसान गली में ले गया. आरोप है कि वहां आरोपी ने युवती के साथ छेड़खानी की. जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ कथित मारपीट की. 

धमकी दी और हो गया फरार

पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिस पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया. पीड़ित के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. आरोपी की पहचान मंजित के तौर पर हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है.