UP Weather Update: यूपी में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट... इन जिलों में बरसेंगे मेघ

UP Weather Update: यूपी मौसम विभाग ने 24-26 अप्रैल तक भीषण लू की चेतावनी जारी की है. मेरठ, अलीगढ़ और बलिया में पारा चढ़ेगा. हालांकि, 26 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार हैं.

UP Weather Update

यूपी तक

23 Apr 2026 (अपडेटेड: 23 Apr 2026, 07:09 PM)

follow google news

UP Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लिए अगले कुछ दिनों का वेदर बुलेटिन जारी कर दिया है. यूपी में अब गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाने वाली है क्योंकि अगले 72 घंटों के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है. लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसी प्रेस नोट में राहत की बौछार वाली खबर भी छिपी है.

यह भी पढ़ें...

अगले 3 दिन संभलकर रहें, चलेगी भीषण लू

मौसम विभाग के मुताबिक, मेरठ, अलीगढ़, बलिया और बहराइच जैसे जिलों में तापमान पहले ही बढ़ चुका है. अब अगले 2-3 दिनों (24 से 26 अप्रैल) के दौरान राज्य में तापमान 2°C तक और बढ़ सकता है. पूरे प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रातें भी काफी गर्म रहने वाली हैं. गर्म हवाओं के कारण रात के समय भी चैन मिलना मुश्किल होगा.

कब मिलेगी राहत?

गर्मी से तप रहे यूपी के लिए 26 अप्रैल की शाम एक बड़ा बदलाव लेकर आएगी. एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है जिससे मौसम का मिजाज बदलेगा. 26 अप्रैल से बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और लू से बड़ी राहत मिलेगी.

किन जिलों में हो सकती है बारिश?

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से छिटपुट बारिश शुरू होकर पूर्वी यूपी की ओर बढ़ने की बात कही है. इस आधार पर इन जिलों में बारिश की प्रबल संभावना जताई जा रही है-

मेरठ, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़ मथुरा, लखनऊ, कानपुर, बरेली, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बलिया देवरिया और इसके आसपास के जिले.