मुंह पर केक लगाने को लेकर हुआ विवाद और चलीं गोलियां… 3 युवकों की मौत से बुलंदशहर में हड़कंप, हुआ क्या?

UP News: बुलंदशहर में जीतू नामक व्यक्ति अपना जन्मदिन मना रहा था. पार्टी के दौरान जीतू का मनीष नामक युवक से केक लगाने को लेकर छोटा सा विवाद हो गया. फिर गोलियां चली.

UP News

यूपी तक

26 Apr 2026 (अपडेटेड: 26 Apr 2026, 10:09 AM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर जिले के खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां जन्मदिन की पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई. इस फायरिंग में 3 लोगों की हत्या कर दी गई. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद हड़कंप मच गया. फिलहाल डीआईजी कलानिधि नैथानी ने तुरंत कई टीमों का गठन कर, मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

केक लगाने को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, खुर्जा क्षेत्र के एक जिम में जीतू नामक व्यक्ति अपना जन्मदिन मना रहा था. पार्टी के दौरान जीतू का मनीष नामक युवक से केक लगाने को लेकर छोटा सा विवाद हो गया. 

विवाद बढ़ते ही जीतू ने गुस्से में आकर मनीष, उसके चचेरे भाई अमर दीप और भतीजे आकाश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस दौरान तीनों मृतकों के सिर पर कई-कई गोलियां लगी और तीनों मौके पर ही मर गए. बताया जा रहा है कि केक मुंह पर लगाने को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर बात बढ़ गई. इसी बीच गोलियां चल गईं.

घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया. मगर तब तक तीनों मर चुके थे. क्राइम सीन पर एसएसपी, डीआईजी समेत मेरठ रेंज के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मौके से कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और सभी से पूछताछ की जा रही है.