UP News: गाजीपुर के कटरिया गांव में हुई निशा विश्वकर्मा की मौत का मामला लगाातार सुर्खियों में बना हुआ है. अब इसको लेकर सियासत भी खूब हो रही है. इसी बीच सीएम योगी के निर्देश पर मंत्री ओपी राजभर गाजीपुर में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. ओपी राजभर ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये और डेढ़ बीघा जमीन के पट्टे के कागजात सौंपे.
ADVERTISEMENT
इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजा गया पत्र भी परिजनों को सौंपा गया. पीड़ित परिवार से ओम प्रकाश राजभर ने मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की. ओपी राजभर ने सपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, सपा जाति के आधार पर राजनीति कर रही है. इस दौरान ओपी राजभर ने कौशाम्बी रेप केस का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव पर भी सवाल उठाए. इसी के साथ फतेहपुर की घटना को लेकर भी सपा पर निशाना साधा.
अखिलेश कर रहे प्रदेश का माहौल खराब
ओपी राजभर ने तंज कसते हुए कहा, खाता न बही, जो अखिलेश कहें वही सही. इसी के साथ ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बहराइच, संभल, बरेली और मुरादाबाद में दंगे की कोशिश की गई. मगर वह नाकाम रही. यहां तक की गाजीपुर में भी सपा कार्यकर्ताओं ने पथराव किया और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की.
क्या है मामला?
दरअसल ये पूरा मामला गाजीपुर के कटरिया गांव से सामने आया है. यहां रहने वाली निशा विश्वकर्मा की हत्या कर दी गई थी. आरोप हरिओम पांडे पर लगा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है. मगर इस घटना को लेकर राजनीति भी हो रही थी.
ADVERTISEMENT









