BJP की महिला विधायक अनुपमा जायसवाल फूंक रहीं थी अखिलेश यादव का पुतला, अचानक जो हुआ, उससे मचा हड़कंप

UP News: जब बीजेपी नगर विधायक अनुपमा जायसवाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पुतले में माचिस से आग लगाई, उसी दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिससे हड़कंप मच गया.

Anupama Jaiswal BJP MLA, Bahraich Effigy Blast, Akhilesh Yadav Effigy, Rahul Gandhi, Nari Shakti Vandan Abhiyan, Medical College Bahraich, UP Politics, अनुपमा जयसवाल बीजेपी विधायक

UP News

राम बरन चौधरी

26 Apr 2026 (अपडेटेड: 26 Apr 2026, 01:47 PM)

follow google news

UP News: बहराइच में भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों और समर्थकों द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत महिला जना क्रोश मार्च निकाला गया. मगर अब ये मार्च चर्चाओं में आ गया. दरअसल भाजपा से नगर विधायक व पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल के नेतृत्व में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका गया. 

यह भी पढ़ें...

इसी दौरान जब बीजेपी नगर विधायक अनुपमा जायसवाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पुतले में माचिस से आग लगाई, उसी दौरान पुतले में विस्फोट हो गया. इससे महिला विधायक का चेहरा बुरी तरह झुलस गया. ये देखते ही बीजेपी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने विधायक के जलते बाल व कपड़े को बुझाया. इसके बाद उन्हें नगर कोतवाल की गाड़ी से आनन-फानन राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कार्य गया. यहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है.

डीएम और एसपी

घटना की जानकारी के बाद जिले के डीएम अक्षय त्रिपाठी और एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव समेत तमाम आला अफसर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और नगर विधायक का हाल चाल जाना. इस दौरान मेडिकल कॉलेज में बड़ी तादात में बीजेपी समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा. 

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया,  अनुपमा जयसवाल इमरजेंसी में आई थीं. उनको फोरहेड पर बर्न इंजरी हुई थी. अब स्थिति सामान्य है. कोई अधिक इंजरी नहीं हुई है.