बांदा में दलित समाज की युवती को ले जा रहा था युवक…  परिवार ने पकड़ा तो पता चली आरोपी को लेकर ये बात

UP News: बांदा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में ये सब सामने आया है. ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.

Banda, Banda News, Banda Police, Banda Viral News, UP News, UP Viral News, बांदा, बांदा न्यूज, बांदा पुलिस

UP News

सिद्धार्थ गुप्ता

26 Apr 2026 (अपडेटेड: 26 Apr 2026, 11:12 AM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक युवती अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी. परिजनों द्वारा उसकी पिटाई भी की गई, जिसका वीडियो वायरल भी हुआ था. परिजनों का कहना था कि आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर ले जा रहा था. परिजनों ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी का केस दर्ज करवाया था. बता दें कि आरोपी धर्म विशेष का था. अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक पर पहले से दुष्कर्म जैसे बड़े अपराध के मामले दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें...

क्या था पूरा मामला?

मामला नरैनी कोतवाली क्षेत्र का है. यहां रहने वाले युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम युवक ने उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने संपर्क में लिया और ले जाने की योजना बना. पिछले दिनों ले भी गया. 

परिजन खोजबीन करते रहे, जिसे आरोपी युवक सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गया. परिजन युवती को घर लाए. आरोप लगाया कि युवक कथित तौर पर युवती को बहला फुसलाकर देह व्यापार में धकेलने की योजना बना रहा था. 

पीड़ित परिवार को आरोपी ने बर्बाद कर देने की धमकी दी, जिस पर उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया. 

पुलिस ने ये बताया

इस मामले को लेकर नरैनी कोतवाली के SHO संदीप कुमार ने बताया, तहरीर के आधार पर मुस्लिम युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने, मानव तस्करी, एससी-एसटी एक्ट जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है. मामले में युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. जांच करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.