Train News: 11 से 13 सितंबर 2026 के बीच दिल्ली डिवीजन से होकर गुजरने वाली करीब 120 ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है. इनमें कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है.
ADVERTISEMENT
राजधानी, तेजस राजधानी, वंदे भारत, पूर्वा एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति और वैशाली जैसी प्रमुख ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ेगा. इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में चलने वाली कई EMU और MEMU सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी. ऐसे में इन तारीखों में ट्रेन से निकलने से पहले स्टेटस जरूर जांच लें.
आखिर क्यों बदला गया ट्रेनों का संचालन?
नॉर्दर्न रेलवे ने ऑपरेशनल वजहों से 11 से 13 सितंबर तक ट्रेनों के लिए अलग हैंडलिंग प्लान बनाया है. इसके तहत कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं, तो कुछ को दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा. कई ट्रेनों को उनके शुरुआती या आखिरी स्टेशन से पहले ही चलाया या समाप्त किया जाएगा. कुछ ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को रास्ते में कुछ समय के लिए रेगुलेट किया जाएगा.
11 सितंबर को इन ट्रेनों पर असर
11 सितंबर को कई बड़ी राजधानी ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी. इनमें नई दिल्ली-रांची राजधानी, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी, नई दिल्ली-सियालदह राजधानी, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी और नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी शामिल हैं.
इसके अलावा संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और कुछ EMU सेवाओं के रूट में भी बदलाव होगा. वहीं पलवल-शकूरबस्ती, गाजियाबाद-नई दिल्ली, नई दिल्ली-पलवल लेडीज और दिल्ली जंक्शन-शामली EMU रद्द रहेंगी.
नई दिल्ली-हैदराबाद एक्सप्रेस और ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस को 120 मिनट रीशेड्यूल किया गया है. पश्चिम एक्सप्रेस 90 मिनट देरी से रवाना होगी. तेजस राजधानी और राजेंद्र नगर तेजस राजधानी के प्रस्थान में भी बदलाव रहेगा.
12 सितंबर को भी कई लोकल ट्रेनें रद्द
12 सितंबर को गाजियाबाद-नई दिल्ली, नई दिल्ली-गाजियाबाद और नई दिल्ली-पलवल लेडीज EMU समेत कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी. फरीदाबाद में RLDA के काम के कारण पलवल-शकूरबस्ती EMU भी रद्द रहेगी.
इस दिन गोमती, श्रमजीवी, सियालदह राजधानी, हावड़ा राजधानी, वैशाली और मगध एक्सप्रेस बदले हुए रूट से चलेंगी. वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत को NCR में 35 मिनट रेगुलेट किया जाएगा.
12 सितंबर को तेजस राजधानी, भुवनेश्वर तेजस राजधानी, राजेंद्र नगर तेजस राजधानी और तमिलनाडु एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव रहेगा. अमृत भारत, सचखंड एक्सप्रेस, लखनऊ मेल समेत कई अन्य ट्रेनों के प्रस्थान में भी देरी होगी.
13 सितंबर को भी ट्रेन संचालन प्रभावित
13 सितंबर को भी दिल्ली डिवीजन में कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. इनमें पलवल-गाजियाबाद, गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन, साहिबाबाद-दिल्ली जंक्शन, गाजियाबाद-शकूरबस्ती और नई दिल्ली-गाजियाबाद EMU शामिल हैं.
वहीं शिवगंगा एक्सप्रेस, सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर, मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर स्पेशल, मथुरा जंक्शन-गाजियाबाद EMU और पलवल-गाजियाबाद EMU को डायवर्ट रूट से चलाया जाएगा.
कुछ ट्रेनों को उनके तय स्टेशन तक नहीं ले जाया जाएगा. मथुरा जंक्शन-नई दिल्ली EMU पलवल पर खत्म होगी, जबकि पलवल-नई दिल्ली EMU हजरत निजामुद्दीन तक जाएगी. बुलंदशहर-तिलक ब्रिज MEMU दिल्ली शाहदरा पर ही समाप्त होगी.
यात्रियों को क्या करना चाहिए?
इन तीन दिनों में दिल्ली, नई दिल्ली, गाजियाबाद, साहिबाबाद, पलवल, दिल्ली शाहदरा या हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्री खास सावधानी बरतें. सिर्फ टिकट देखकर स्टेशन के लिए न निकलें.
सफर से पहले ट्रेन नंबर, रूट, रवाना होने का समय और शुरुआती व आखिरी स्टेशन जरूर जांच लें. ट्रेन का ताजा स्टेटस NTES से देखा जा सकता है. इसके अलावा रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर भी जानकारी ली जा सकती है.
11 सितंबर 2026 की पूरी लिस्ट
रद्द ट्रेनें
64015 (पलवल–SSB EMU) – रद्द. लिंक ट्रेन 64910 पलवल से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी.
64429 (GZB–NDLS EMU) – रद्द. लिंक ट्रेन 64110 गाजियाबाद से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी.
64433 (GZB–NDLS EMU) – रद्द. लिंक ट्रेन 64114 गाजियाबाद से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी.
64492 (NDLS–पलवल लेडीज EMU) – रद्द. लिंक ट्रेन 64491 भी रद्द.
64491 (दिल्ली जंक्शन–शामली EMU) – रद्द.
डायवर्ट ट्रेनें
64419 (NZM–GZB EMU) – निजामुद्दीन–तिलक ब्रिज–BPNL–साहिबाबाद रूट.
20840 (NDLS–RNC राजधानी) – NDLS–दिल्ली जंक्शन–साहिबाबाद रूट.
12424 (NDLS–डिब्रूगढ़ राजधानी) – NDLS–दिल्ली जंक्शन–साहिबाबाद रूट.
12314 (NDLS–सियालदह राजधानी) – NDLS–दिल्ली जंक्शन–साहिबाबाद रूट.
12306 (NDLS–हावड़ा राजधानी) – NDLS–दिल्ली जंक्शन–साहिबाबाद रूट.
22812 (NDLS–भुवनेश्वर राजधानी) – NDLS–दिल्ली जंक्शन–साहिबाबाद रूट.
64904 (GZB–मथुरा EMU) – साहिबाबाद–तिलक ब्रिज–निजामुद्दीन रूट.
12394 (संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस) – NDLS–दिल्ली जंक्शन–साहिबाबाद रूट.
शॉर्ट ओरिजिनेट/टर्मिनेट
15307 (हरियाणा एक्सप्रेस) – NDLS की जगह तिलक ब्रिज से चलेगी.
64110 (NDLS–अलीगढ़ EMU) – गाजियाबाद से चलेगी.
64568 (तिलक ब्रिज–बुलंदशहर MEMU) – दिल्ली शाहदरा से चलेगी.
64567 (बुलंदशहर–तिलक ब्रिज MEMU) – दिल्ली शाहदरा पर समाप्त होगी.
रीशेड्यूल/देरी
12724 (NDLS–हैदराबाद) – 120 मिनट रीशेड्यूल.
12616 (NDLS–चेन्नई GT एक्सप्रेस) – 120 मिनट रीशेड्यूल.
12926 (पश्चिम एक्सप्रेस) – 90 मिनट रीशेड्यूल.
15304 (इंटरसिटी एक्सप्रेस, NDLS–कासगंज) – 75 मिनट रीशेड्यूल.
12952 (तेजस राजधानी) – 50 मिनट देरी से चलेगी.
12310 (NDLS–राजेंद्र नगर तेजस राजधानी) – 50 मिनट देरी से.
64441 (GZB–NDLS EMU) – 20 मिनट देरी से.
12382 (NDLS–हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस) – 35 मिनट देरी से.
14212 (AGC इंटरसिटी एक्सप्रेस) – 20 मिनट देरी से.
रेगुलेट ट्रेन
64471 (GZB–पानीपत MEMU) – साहिबाबाद पर 20 मिनट रेगुलेट.
12 सितंबर 2026 की पूरी लिस्ट
रद्द ट्रेनें
64425 (GZB–NDLS EMU) – रद्द.
64432 (NDLS–GZB EMU) – रद्द.
64013 (पलवल–SSB EMU) – फरीदाबाद में RLDA कार्य के कारण पहले से रद्द.
64015 (पलवल–SSB EMU) – पहले से रद्द.
64429 (GZB–NDLS EMU) – रद्द, लिंक 64110 शॉर्ट ओरिजिनेट.
64433 (GZB–NDLS EMU) – रद्द, लिंक 64114 शॉर्ट ओरिजिनेट.
64441 (GZB–NDLS EMU) – रद्द, लिंक 64410 भी रद्द.
64492 (NDLS–पलवल लेडीज EMU) – रद्द, लिंक 64491 भी रद्द.
64410 (NDLS–GZB EMU) – रद्द.
64443 (GZB–दिल्ली जंक्शन EMU) – रद्द, लिंक 64108 शॉर्ट ओरिजिनेट.
64418 (दिल्ली जंक्शन–GZB MEMU) – रद्द, लिंक 64151 GZB पर शॉर्ट टर्मिनेट.
64445 (GZB–दिल्ली जंक्शन EMU) – रद्द.
64412 (दिल्ली जंक्शन–GZB EMU) – रद्द.
डायवर्ट ट्रेनें
12420 (गोमती एक्सप्रेस) – NDLS–दिल्ली जंक्शन–शाहदरा–साहिबाबाद.
12392 (NDLS–राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस) – NDLS–दिल्ली जंक्शन–शाहदरा–साहिबाबाद.
20503 (डिब्रूगढ़–NDLS राजधानी) – साहिबाबाद–शाहदरा–दिल्ली जंक्शन.
12314 (NDLS–सियालदह राजधानी) – NDLS–दिल्ली जंक्शन–शाहदरा–साहिबाबाद.
12302 (NDLS–हावड़ा राजधानी) – NDLS–दिल्ली जंक्शन–शाहदरा–साहिबाबाद.
64904 (GZB–मथुरा EMU) – साहिबाबाद–तिलक ब्रिज–निजामुद्दीन.
54411 (रेवाड़ी–मेरठ पैसेंजर) – दिल्ली किशनगंज–दिल्ली जंक्शन–शाहदरा–साहिबाबाद.
11842 (KKDE–खजुराहो एक्सप्रेस) – आदर्श नगर दिल्ली–सफदरजंग–ओखला.
64906 (GZB–पलवल EMU) – साहिबाबाद–तिलक ब्रिज–निजामुद्दीन.
54473 (दिल्ली जंक्शन–सहारनपुर पैसेंजर) – दिल्ली जंक्शन–शाहदरा–साहिबाबाद.
15566 (NDLS–वैशाली एक्सप्रेस) – NDLS–दिल्ली जंक्शन–शाहदरा–साहिबाबाद.
20802 (मगध एक्सप्रेस) – NDLS–दिल्ली जंक्शन–शाहदरा–साहिबाबाद.
12562 (स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस) – NDLS–दिल्ली जंक्शन–शाहदरा–साहिबाबाद.
रेगुलेट ट्रेन
22415 (वंदे भारत, वाराणसी–NDLS) – NCR में 35 मिनट.
16032 (SMVD कटरा–चेन्नई अंडमान एक्सप्रेस) – NDLS पर 15 मिनट.
20807 (VSKP–अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस) – पलवल सेक्शन में 15 मिनट.
12926 (पश्चिम एक्सप्रेस) – DUDIA सेक्शन में 35 मिनट.
2455 (कानपुर–NDLS स्पेशल) – साहिबाबाद पर 10 मिनट.
11077 (पुणे–जम्मू एक्सप्रेस) – NCR में 40 मिनट और पलवल सेक्शन में 20 मिनट.
12137 (CSMT–फिरोजपुर पंजाब मेल) – NCR में 40 मिनट और पलवल सेक्शन में 20 मिनट.
12279 (ताज एक्सप्रेस) – NCR में 40 मिनट और पलवल सेक्शन में 20 मिनट.
12556 (गोरखधाम एक्सप्रेस) – NWR में 30 मिनट और SPR सेक्शन में 20 मिनट.
12472 (स्वराज एक्सप्रेस) – DUDIA सेक्शन में 30 मिनट.
64073 (धौलपुर–NDLS EMU) – पलवल सेक्शन में 30 मिनट.
11905 (आगरा कैंट–होशियारपुर एक्सप्रेस) – पलवल सेक्शन में 15 मिनट.
12625 (TVC–NDLS केरल एक्सप्रेस) – NCR में 40 मिनट और NR में 20 मिनट.
रीशेड्यूल/देरी
12716 (अमृतसर–नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस) – 70 मिनट रीशेड्यूल.
15304 (इंटरसिटी एक्सप्रेस) – 40 मिनट देरी.
12952 (तेजस राजधानी) – 25 मिनट देरी.
22824 (NDLS–भुवनेश्वर तेजस राजधानी) – 20 मिनट देरी.
12310 (NDLS–राजेंद्र नगर तेजस राजधानी) – 15 मिनट देरी.
22362 (NDLS–राजेंद्र नगर अमृत भारत) – 35 मिनट देरी.
11058 (अमृतसर–CSMT एक्सप्रेस) – 60 मिनट रीशेड्यूल.
12622 (NDLS–चेन्नई तमिलनाडु एक्सप्रेस) – 50 मिनट देरी.
4072 (NDLS–सुपौल स्पेशल) – 40 मिनट देरी.
12416 (NDLS–इंदौर एक्सप्रेस) – 20 मिनट देरी.
12230 (लखनऊ मेल) – 10 मिनट देरी.
शॉर्ट ओरिजिनेट/टर्मिनेट
15307 (हरियाणा एक्सप्रेस) – NDLS से शॉर्ट ओरिजिनेट.
64110 (NDLS–अलीगढ़ EMU) – GZB से शॉर्ट ओरिजिनेट.
64568 (तिलक ब्रिज–बुलंदशहर MEMU) – दिल्ली शाहदरा से शॉर्ट ओरिजिनेट.
64114 (NDLS–अलीगढ़ EMU) – GZB से शॉर्ट ओरिजिनेट.
14738 (तिलक ब्रिज–भिवानी एक्सप्रेस) – शकूरबस्ती से शॉर्ट ओरिजिनेट.
64910 (SSB–मथुरा EMU) – पलवल से शॉर्ट ओरिजिनेट.
14737 (भिवानी–तिलक ब्रिज एक्सप्रेस) – शकूरबस्ती पर शॉर्ट टर्मिनेट.
13 सितंबर 2026 की पूरी लिस्ट
रद्द ट्रेनें
64053 (पलवल–GZB EMU) – रद्द.
64439 (GZB–दिल्ली जंक्शन EMU) – रद्द, लिंक 64406 भी रद्द.
64071 (बल्लभगढ़–SSB EMU) – RLDA कार्य के कारण पहले से रद्द.
64078 (NDLS–पलवल EMU) – RLDA कार्य के कारण पहले से रद्द.
64411 (साहिबाबाद–दिल्ली जंक्शन EMU) – रद्द, लिंक 64408 भी रद्द.
64031 (GZB–SSB EMU) – रद्द.
64406 (दिल्ली जंक्शन–GZB EMU) – रद्द.
64426 (NDLS–GZB EMU) – रद्द.
डायवर्ट ट्रेनें
54474 (सहारनपुर–दिल्ली जंक्शन पैसेंजर) – साहिबाबाद–शाहदरा–दिल्ली जंक्शन.
12559 (बनारस–NDLS शिवगंगा) – साहिबाबाद–शाहदरा–दिल्ली जंक्शन.
64472 (पानीपत–GZB MEMU) – सब्जी मंडी–दिल्ली जंक्शन–शाहदरा–साहिबाबाद.
14030 (मेरठ कैंट–श्रीगंगानगर स्पेशल) – साहिबाबाद–शाहदरा–दिल्ली जंक्शन–किशनगंज.
64903 (मथुरा–GZB EMU) – निजामुद्दीन–तिलक ब्रिज–साहिबाबाद.
64055 (पलवल–GZB EMU) – निजामुद्दीन–तिलक ब्रिज–साहिबाबाद.
12581 (बनारस–NDLS सुपरफास्ट) – साहिबाबाद–शाहदरा–दिल्ली जंक्शन.
शॉर्ट ओरिजिनेट/टर्मिनेट
64905 (मथुरा–NDLS EMU) – पलवल पर शॉर्ट टर्मिनेट.
64109 (डंकौर–SSB EMU) – GZB पर शॉर्ट टर्मिनेट.
14737 (भिवानी–तिलक ब्रिज एक्सप्रेस) – शकूरबस्ती पर शॉर्ट टर्मिनेट.
64077 (पलवल–NDLS EMU) – निजामुद्दीन पर शॉर्ट टर्मिनेट.
14727 (श्रीगंगानगर–तिलक ब्रिज एक्सप्रेस) – NDLS पर शॉर्ट टर्मिनेट.
64105 (अलीगढ़–NDLS EMU) – GZB पर शॉर्ट टर्मिनेट.
64567 (बुलंदशहर–तिलक ब्रिज MEMU) – दिल्ली शाहदरा पर शॉर्ट टर्मिनेट.
64112 (SSB–डंकौर EMU) – GZB से शॉर्ट ओरिजिनेट.
14738 (तिलक ब्रिज–भिवानी एक्सप्रेस) – शकूरबस्ती से शॉर्ट ओरिजिनेट.
64568 (तिलक ब्रिज–बुलंदशहर MEMU) – दिल्ली शाहदरा से शॉर्ट ओरिजिनेट.
रीशेड्यूल
12951 (तेजस राजधानी) – 90 मिनट रीशेड्यूल.
20808 (अमृतसर–VSKP हीराकुंड एक्सप्रेस) – 90 मिनट रीशेड्यूल.
11841 (खजुराहो–कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस) – 90 मिनट रीशेड्यूल.
रेगुलेट ट्रेन
12627 (SBC–NDLS कर्नाटक एक्सप्रेस) – NCR में 40 मिनट और पलवल सेक्शन में 20 मिनट.
14211 (आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस) – NCR में 20 मिनट और पलवल सेक्शन में 20 मिनट.
64462 (कुरुक्षेत्र–निजामुद्दीन MEMU) – DUDIA सेक्शन में 30 मिनट.
20817 (भुवनेश्वर–NDLS राजधानी वाया SBPY) – GZB–साहिबाबाद में 20 मिनट.
12301 (हावड़ा–NDLS राजधानी) – GZB–साहिबाबाद में 10 मिनट.
रेलवे का यह ऑपरेशनल प्लान 11 से 13 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा. इस दौरान अगर कोई अतिरिक्त बदलाव होता है तो रेलवे की ओर से नया अपडेट जारी किया जा सकता है. इसलिए यात्रियों के लिए सबसे सुरक्षित यही है कि स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर देख लें.
ADVERTISEMENT











