UP Weather: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD ने दिया ये लेटेस्ट अपडेट

यूपी तक

• 06:00 AM • 12 Sep 2026

UP Weather: आज यूपी को लोगों को बारिश से राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने 12 सितंबर के लिए कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है. हालांकि, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. तो वहीं, तापमान में भी आज 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.

UP Tak
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से आज 12 सितंबर को राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने आज यूपी में बारिश को लेकर कोई भी चेतावनी जारी नहीं की है. हालांकि, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही आज तापमान में भी 2-3 डीग्री सेल्सियस तक गिरावट होगी, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी. 

यह भी पढ़ें...

पश्चिमी यूपी में मौसम का हाल

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिजाज पिछले दिनों जैसा ही सामान्य रहेगा. आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कहीं-कहीं पर गरज और चमक के साथ बौछारें भी पड़ने की संभावना है. हालांकि, मौसम विभाग की तरफ से इस इलाके के लिए कोई भी अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की गई है.

पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना

पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम का हाल बिल्कुल पश्चिमी यूपी जैसा ही रहने वाला है. यहां भी आज कहीं-कहीं पर गरज और चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं. इस इलाके के रहने वाले लोगों के लिए भी मौसम विभाग ने कोई खास चेतावनी जारी नहीं की है. मौसम सामान्य और सुहावना बने रहने की उम्मीद है.

अगले 7 दिनों का तापमान

यूपी में आज दिन के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इसके बाद अगले तीन दिनों तक गर्मी या तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. हालांकि, तीन दिन बाद अधिकतम तापमान फिर से 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. 

कैसा रहा पिछले 24 घंटों का मौसम?

पिछले 24 घंटों में यूपी के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. फर्रुखाबाद और बिजनौर में सबसे ज्यादा 7 सेंटीमीटर बारिश हुई है. वहीं, कासगंज, इटावा, सीतापुर और कानपुर नगर में 5-5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है. जौनपुर, बहराइच, लखनऊ और बिजनौर के कुछ इलाकों में 4-4 सेंटीमीटर बारिश हुई है.

यह भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज! कल इन 50 जिलों में बारिश को लेकर IMD ने जारी की चेतावनी