UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की चाल एक बार फिर बदलने वाली है. भारतीय मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश और वज्रपात की प्रबल संभावना बनी हुई है.
ADVERTISEMENT
11 से 15 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम का हाल?
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की पूरी संभावना है. 11 सितंबर से 12 सितंबर की सुबह तक कई जिलों में बिजली कड़कने और मेघगर्जन का अलर्ट है. वहीं 13 से 15 सितंबर के दौरान भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है.
किन-किन जिलों में है बारिश और वज्रपात की संभावना?
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 50 से भी अधिक जिलों और उनके आसपास के इलाकों में वज्रपात और बारिश की संभावना जताई है. इनमें गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच, मध्य यूपी एवं अवध क्षेत्र: लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा/ग्रेटर नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं, : जालौन, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर एवं इनके आसपास के क्षेत्र शामिल हैं.
मौसम विभाग की सलाह और सावधानियां
खराब मौसम और वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने आम जनजीवन के लिए सुरक्षात्मक निर्देश जारी किए हैं.
घर के अंदर रहें: मेघगर्जन या आकाशीय बिजली चमकने पर खिड़कियां-दरवाजे बंद रखें और संभव हो तो यात्रा करने से बचें.
पेड़ों के नीचे शरण न लें: बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों, कंक्रीट की दीवारों या पेड़ों के नीचे खड़े न हों.
इलेक्ट्रॉनिक सामान रखें सुरक्षित: बिजली के संवेदनशील उपकरणों को प्लग से निकाल दें। वाहन चलाते समय सतर्कता: बारिश के कारण दृश्यता कम होने पर वाहन धीमी गति से चलाएं.
ADVERTISEMENT











