गाजियाबाद स्टेशन पर 10 दिनों तक पावर और ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा. इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर खराब रेल पटरियों और क्षतिग्रस्त स्लीपरों को बदलने का काम किया जाएगा. इस ब्लॉक का सीधा असर दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, पलवल और आसपास के रूट पर चलने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा.
ADVERTISEMENT
रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है, जबकि बड़ी संख्या में ट्रेनों की गाजियाबाद स्टेशन पर प्लेटफॉर्म बर्थिंग बदली जाएगी. रेलवे के अनुसार 25 सितंबर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. वहीं कुछ ट्रेनों के लिए रद्दीकरण की अवधि एक दिन पहले से शुरू होगी.
रद्द होने वाली ट्रेनों की पूरी सूची
- 64426 नई दिल्ली-गाजियाबाद - 25 सितंबर से 4 अक्टूबर
- 64429 गाजियाबाद-नई दिल्ली - 25 सितंबर से 4 अक्टूबर
- 64051 पलवल-गाजियाबाद - 24 सितंबर से 3 अक्टूबर
- 64437 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन - 25 सितंबर से 4 अक्टूबर
- 64402 दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद - 25 सितंबर से 4 अक्टूबर
- 64411 साहिबाबाद-नई दिल्ली/दिल्ली जंक्शन - 25 सितंबर से 4 अक्टूबर
- 64408 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद - 25 सितंबर से 4 अक्टूबर
- 64906 गाजियाबाद-पलवल - 25 सितंबर से 4 अक्टूबर
- 64419 हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद - 25 सितंबर से 4 अक्टूबर
- 64409 गाजियाबाद-नई दिल्ली - 25 सितंबर से 4 अक्टूबर
- 64428 नई दिल्ली-गाजियाबाद - 25 सितंबर से 4 अक्टूबर
- 64431 गाजियाबाद-नई दिल्ली - 25 सितंबर से 4 अक्टूबर
- 64432 नई दिल्ली-गाजियाबाद - 25 सितंबर से 4 अक्टूबर
- 64433 गाजियाबाद-नई दिल्ली - 25 सितंबर से 4 अक्टूबर
- 64553 मुरादाबाद-गाजियाबाद - 25 सितंबर से 4 अक्टूबर
- 64555 गाजियाबाद-मेरठ सिटी - 25 सितंबर से 4 अक्टूबर
- 64556 मेरठ सिटी-गाजियाबाद - 25 सितंबर से 4 अक्टूबर
- 64554 गाजियाबाद-मुरादाबाद - 25 सितंबर से 4 अक्टूबर
45 ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदलेगा
सिर्फ ट्रेनें रद्द ही नहीं होंगी. ब्लॉक के दौरान गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर ट्रेनों की बर्थिंग प्लान में भी बदलाव किया गया है. रेलवे की सूची में कुल 45 ट्रेनों को शामिल किया गया है.
इन ट्रेनों का गाजियाबाद में मूल प्लेटफॉर्म नंबर-4 की जगह प्लेटफॉर्म नंबर-3 या प्लेटफॉर्म नंबर-5 प्रस्तावित किया गया है. इनमें गोरखपुर स्पेशल, गोल्डन टेंपल मेल, टू-डू एक्सप्रेस, पूर्वांचल एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, नीलांचल एक्सप्रेस, काफियात एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, जीकेपी–आनंद विहार एक्सप्रेस, लखनऊ–आनंद विहार एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं.
यात्रियों के लिए सबसे जरूरी बात
रेलवे स्टेशन पर निर्माण और मरम्मत के काम के दौरान प्लेटफॉर्म बदलना यात्रियों के लिए छोटी बात नहीं होती. खासकर सुबह और रात की लोकल/ईएमयू ट्रेनों से रोज सफर करने वालों को परेशानी हो सकती है. इसलिए इन तारीखों में यात्रा करने वाले यात्री स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का नंबर और गाजियाबाद पर प्लेटफॉर्म जरूर जांच लें.
रेलवे ने बदलाव प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर जंग लगी पटरियों को बदलने और टूटे तथा छेद वाले/क्षतिग्रस्त स्लीपरों को बदलने के लिए किए जा रहे 10 दिन के पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के चलते किया है. काम पूरा होने के बाद प्लेटफॉर्म से जुड़ी व्यवस्थाएं सामान्य होने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT











