बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: केक मुंह पर लगाने को लेकर मारी गई थी 3 युवकों को गोलियां, अब एक आरोपी संग ये हुआ

मुकुल शर्मा

27 Apr 2026 (अपडेटेड: 27 Apr 2026, 11:00 AM)

Bulandshahr triple murder Case: बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर के एक आरोपी मयंक से पुलिस की मुठभेड़ हुई है. पुलिस की गोली लगने से मयंक घायल हुआ है.

Bulandshahr, Bulandshahr news, Bulandshahr crime, up news

UP News

Google CTA

Bulandshahr Crime News: बुलंदशहर में जिम के अंदर बर्थडे पार्टी के दौरान 3 युवकों की हत्या कर दी गई थी. बर्थडे बॉय ने ही मुंह पर केक लगाने को लेकर हुए विवाद में अपने साथियों संग मिलकर 3 युवकों को गोली मार दी थी. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी. बता दें कि अब ट्रिपल मर्डर के एक आरोपी मयंक से पुलिस की मुठभेड़ हुई है. पुलिस की गोली लगने से मयंक घायल हुआ है.

यह भी पढ़ें...

मयंक की निशान देही पर पुलिस अगवाल फाटक के पास आला कत्ल बरामद करने गई थी. तभी मयंक ने वहां से भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से मयंक सैनी घायल हुआ है.

अब तक 3 आरोपी अरेस्ट

बता दें कि ये मामला खुर्जा से सामने आया था. यहां जिम के अंदर बर्थ डे पार्टी के दौरान मुंह पर केक लगाने के विवाद में 3 मर्डर हुए थे. पुलिस ने ट्रिपल मर्डर केस में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. पुलिस अब तक मामले में 3 को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें मयंक सैनी भी शामिल है.

हुआ क्या था?

पुलिस के अनुसार, खुर्जा क्षेत्र के एक जिम में जीतू नामक व्यक्ति अपना जन्मदिन मना रहा था. पार्टी के दौरान जीतू का मनीष नामक युवक से केक लगाने को लेकर छोटा सा विवाद हो गया. विवाद बढ़ते ही जीतू ने गुस्से में आकर मनीष, उसके चचेरे भाई अमर दीप और भतीजे आकाश पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. तीनों मौके पर ही मर गए. इस कांड से हड़कंप मच गया था.