26 साल की फरारी और 15 लाख रुपये एडवांस... जेल जाने से पहले बॉलीवुड मूवी की तैयारी में था Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक! 

Salim Wastik Case updates: New revelations have emerged regarding Salim Wastik, the accused in the Sandeep Bansal murder case. Police interrogation revealed that he made a film and received an advance of 15 lakh rupees. A case will be filed for false identity.

UP News

हिमांशु मिश्रा

27 Apr 2026 (अपडेटेड: 27 Apr 2026, 10:00 AM)

follow google news

Ex-Muslim Saleem Vastik Case: संदीप बंसल अपहरण और हत्याकांड के दोषी सलीम वास्तिक उर्फ सलीम खान को लेकर हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. 26 साल तक कानून की आंखों में धूल झोंकने वाला यह अपराधी न सिर्फ सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी बनकर जी रहा था, बल्कि अब इसकी जिंदगी पर बॉलीवुड फिल्म बनने की तैयारी की बात भी सामने आई है.

यह भी पढ़ें...

सलीम की रील लाइफ पर रियल दांव

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सलीम वास्तिक की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए एक बॉलीवुड फिल्म निर्माता ने उससे संपर्क किया था. बताया जा रहा है कि फिल्म को लेकर शुरुआती बातचीत पक्की हो चुकी थी और सलीम को 15 लाख बतौर एडवांस भी मिल चुके थे. खुद को एक्स-मुस्लिम बताने वाले सलीम पर 27 फरवरी को हुए जानलेवा हमले और उसके बाद हमलावरों के एनकाउंटर की कहानी ने फिल्म निर्माताओं का ध्यान खींचा था. शायद यही वजह थी कि उसकी जिंदगी पर फिल्म बनाने की योजना बनी.

फर्जीवाड़े की नई मुसीबत

सलीम ने गिरफ्तारी के बाद न सिर्फ अपने पुराने गुनाह कबूले, बल्कि यह भी सामने आया है कि उसने 25 सालों तक पुलिस से बचने के लिए एक पूरी नई पहचान गढ़ ली थी. दिल्ली पुलिस अब सलीम के खिलाफ फर्जीवाड़े का नया मामला दर्ज करने की तैयारी में है. आरोप है कि उसने आधार कार्ड से लेकर अन्य पहचान पत्र नकली दस्तावेजों के आधार पर बनवाए थे.

पुलिस की रडार पर 'फिल्म एंगल'

अब क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वाकई किसी फिल्म निर्माता ने उसे पैसे दिए थे या यह दावा भी सलीम की किसी नई साजिश का हिस्सा है. फिलहाल पुलिस उसके अपराध, फरारी के दौरान किए गए फर्जीवाड़े और फिल्म मेकिंग के दावों, तीनों पहलुओं को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है.