खुद को एक्स मुस्लिम बताने वाले सलीम वास्तिक पर बनने जा रही थी फिल्म, 15 लाख भी मिल चुके, ये पता चला

हिमांशु मिश्रा

27 Apr 2026 (अपडेटेड: 27 Apr 2026, 10:30 AM)

Ex- Muslim Salim Wastik Case: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की पूछताछ में सामने आया है कि सलीम की जिंदगी पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही थी. ये सब भी पता चला है.

Saleem Wastik, x muslim Saleem Wastik, up news, up viral news, एक्स मुस्लिम, सलीम वास्तिक

UP News

Google CTA

Salim Wastik Case Update: एक मासूम के अपहरण और कत्ल के दोषी सलीम वास्तिक को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. 26 साल तक सलीम वास्तिक ने पुलिस की आंखों में न सिर्फ धूल झोंकी बल्कि सरेआम सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी बन गया. वह वीडियो बनाकर खुद को पूर्व मुस्लिम बताता और इस्लाम को लेकर बातें करता. इसको लेकर उस पर जानलेवा हमला भी हो गया और हमला करने वालों का एनकाउंटर भी हो गया. मगर अब सलीम 31 साल पुराना कालित निकला.

यह भी पढ़ें...

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की पूछताछ में सामने आया है कि सलीम की जिंदगी पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही थी. इसके लिए उसे 15 लाख रुपये एडवांस भी मिल चुके थे. मगर दिल्ली पुलिस ने इससे पहले ही सलीम को गिरफ्तार करके, मामले का खुलासा कर दिया. 

अब क्या पता चला? 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सलीम वास्तिक से एक बॉलीवुड फिल्म निर्माता ने संपर्क किया था. मकसद था उसकी जिंदगी की कहानी को बड़े पर्दे पर लाना. दरअसल सलीम वास्तिक जो खुद को एक्स मुस्लिम कहता था, उसकी वीडियो से नाराज होकर दो युवकों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. उसे चाकू मारे गए थे. इस हमले में सलीम तो बच गया लेकिन उन दोनों हमलावरों को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था.

शायद इसी वजह से सलीम जी जिंदगी पर बॉलीवुड निर्माता ने फिल्म बनाने की सोची, लेकिन इसके पहले की फिल्म की बात आगे बढ़ती, सलीम को दिल्ली पुलिस ने 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर सब को चौंका दिया.

15 साल भी मिल गए

बताया जा रहा है कि फिल्म को लेकर शुरुआती बातचीत भी हो चुकी थी. सलीम को 15 लाख रुपये का एडवांस तक दिया गया था. अब पुलिस इस पूरे मामले की भी जांच कर रही है. इसी के साथ दिल्ली पुलिस अब सलीम के खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज करने की तैयारी भी कर रही है.