UP Weather Update: यूपी में अचानक पलट गया मौसम, आज इन 50+ जिलों में होगी बारिश... मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 29 अप्रैल को मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. धूलभरी आंधी और मेघगर्जन से तापमान में आएगी भारी गिरावट.

UP Weather Update

यूपी तक

29 Apr 2026 (अपडेटेड: 29 Apr 2026, 08:39 AM)

follow google news

UP Weather Update: भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे यूपी वालों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 29 अप्रैल को प्रदेश के एक बड़े हिस्से में मौसम बदलने की भविष्यवाणी की है. बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते राज्य के 50 से अधिक जिलों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में है बारिश की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आस पास के क्षेत्र.

यहां चलेंगी तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा)

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं आस पास के क्षेत्र.

आज होने वाली यह बारिश और धूलभरी आंधी यूपी के पारे में भारी गिरावट लाएगी। लंबे समय से चल रही लू का कहर थमने की उम्मीद है, जिससे आम जनता को चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत मिलेगी।