Raebareli rape case: रायबरेली में रिश्तों का कत्ल! चचिया ससुर महंत ने नशे की पुड़िया खिलाकर किया दुष्कर्म, अब अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी

Raebareli Crime News: धर्म की आड़ में छिपे एक 'भेड़िए' ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया. लालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मंदिर की सेवा करने वाले एक महंत ने अपने ही रिश्ते की बहू को हवस का शिकार बना डाला.

Raebareli news

Newzo

• 10:17 AM • 01 May 2026

follow google news

Raebareli obscene videos case: धर्म की आड़ में छिपे एक 'भेड़िए' ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया. लालगंज कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मंदिर की सेवा करने वाले एक महंत ने अपने ही रिश्ते की बहू को हवस का शिकार बना डाला. पीड़िता का आरोप है कि शिकायत लेकर जब वह थाने पहुंची, तो पुलिस ने मदद करने के बजाय उसे दुत्कार कर भगा दिया. अब बेबस महिला इंसाफ की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) के दरवाजे पर पहुंची है.

यह भी पढ़ें...

नशीला पदार्थ खिलाकर बुझाई हवस की प्यास

पीड़िता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती सुनाई. महिला का आरोप है कि आरोपी महंत रिश्ते में उसका चचिया ससुर लगता है. आरोप है कि महंत ने उसे धोखे से कोई नशीला पदार्थ खिला दिया और जब वह बेसुध हो गई, तो उसने उसके साथ हैवानियत की. इतना ही नहीं, आरोपी ने इस घिनौनी करतूत के दौरान कुछ अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए. अब वह उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का मुंह बंद रखने का दबाव बना रहा है.

खाकी पर दाग: "न्याय नहीं, मिली फटकार"

हैरानी की बात यह है कि जब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर लालगंज कोतवाली में गुहार लगाई, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों का रवैया संवेदनहीन रहा. पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी महंत के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे ही थाने से भगा दिया. पुलिस के इस ढुलमुल रवैये से आहत होकर पीड़िता अब दर-दर भटकने को मजबूर है.

न्याय की आस में एसपी कार्यालय की चौखट

स्थानीय पुलिस से निराशा हाथ लगने के बाद पीड़िता ने जिले के कप्तान (SP) से न्याय की गुहार लगाई है. उसने आरोपी महंत की गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा की मांग की है.अब देखना यह है कि धर्म के नाम पर अधर्म करने वाले इस महंत पर कानून का डंडा कब चलता है, या फिर पीड़िता को 'सिस्टम' की बेरुखी का शिकार ही बने रहना होगा.