सुनसान गली से जा रही थी बुर्कानशी महिला, पीछे से आए नौशाद ने कर दी बहुत गंदी अश्लील हरकत... अब उसका हुआ ये इलाज!

जगत गौतम

01 May 2026 (अपडेटेड: 01 May 2026, 11:26 AM)

Moradabad Crime News: मुरादाबाद में बुर्का पहनी महिला के साथ सरेराह छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की.

Moradabad Crime News

Moradabad Crime News

Google CTA

Moradabad Crime News: मुरादाबाद में मुगलपुरा के बरबालान इलाके में एक बेखौफ दरिंदे ने सरेराह बुर्का पहनी महिला के साथ छेड़छेड़ की. यह शर्मनाक करतूत पास के एक CCTV कैमरे में कैद हो गई. जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. पुलिस प्रशासन हरकत में आया. हालांकि, इस कहानी का अंत पुलिस की सख्त कार्रवाई से हुआ. पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया है.  

यह भी पढ़ें...

सीसीटीवी फुटेज से सामने आया था खौफनाक सच

वायरल फुटेज में इस पूरी वारदात का डरावना मंजर देखा जा सकता है. वीडियो में नजर आता है कि एक महिला गली से गुजर रही है, जबकि एक व्यक्ति दबे पांव उसका पीछा कर रहा है. जैसे ही महिला एक सुनसान मोड़ पर पहुंचती है, पीछे से आ रहे आरोपी ने अचानक उसके साथ अश्लील हरकत कर दी. महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी वहां से तेजी से फरार हो गया.

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कई टीमें गठित कीं. सीसीटीवी के आधार पर आरोपी का हुलिया साफ हो चुका था. उसका नाम नौशाद है. पुलिस ने पीड़िता से संपर्क कर तहरीर ली और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी. 

मुठभेड़ के बाद आरोपी की हुई गिरफ्तारी

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम को जब उसकी लोकेशन मिली, तो उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया. लेकिन आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. जवाबी कार्रवाई में आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां से उसे जेल भेजा जाएगा.