UP PET 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 3 अगस्त से शुरू हो जाएगी फॉर्म भरने की प्रक्रिया, जानें क्या है सिलेबस

UP PET 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET-2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह परीक्षा ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए जरूरी है. आवेदन की प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू हो जाएगी.

UP Tak
Google CTA

UP PET 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET-2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह परीक्षा ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए जरूरी है. आवेदन की प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू हो जाएगी. परीक्षा देने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक महीने तक अपना फॉर्म भर सकते हैं. इस बार पेट परीक्षा का स्कोर अगले तीन साल तक मान्य होगा. हालांकि, हर साल समय पर पेट परीक्षा होने के बावजूद, मुख्य परीक्षाओं और भर्तियों में होने वाली देरी को लेकर छात्र लगातार सवाल भी उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

यूपी पेट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं. इसके बाद अगर आवेदन में कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने (संशोधन) की आखिरी तारीख 8 सितंबर 2026 तय की गई है.

तीन साल तक मान्य रहेगा PET का स्कोर

इस बार की परीक्षा में एक बड़ा बदलाव किया गया है. अब पेट (PET) परीक्षा में प्राप्त अंक अगले 3 सालों तक के लिए मान्य (वैध) रहेंगे. इसका मतलब है कि उम्मीदवार इसी स्कोर के आधार पर आने वाले तीन सालों तक यूपी ट्रिपल एससी (UPSSSC) की विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे. फॉर्म भरने में आसानी के लिए इस बार भी वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की व्यवस्था लागू रहेगी.

UP PET 2026 का सिलेबस क्या है?

पेट 2026 की परीक्षा में कई विषयों से सवाल पूछे जाएंगे. इसका पूरा सिलेबस इस प्रकार है.

  • भारतीय इतिहास: 5 अंक
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन: 5 अंक
  • भूगोल: 5 अंक
  • भारतीय अर्थव्यवस्था: 5 अंक
  • भारतीय संविधान और लोक प्रशासन: 5 अंक
  • सामान्य विज्ञान: 5 अंक
  • प्रारंभिक अंकगणित: 5 अंक
  • सामान्य हिंदी: 5 अंक
  • सामान्य अंग्रेजी : 5 अंक
  • लॉजिक और रीजनिंग: 5 अंक
  • करंट अफेयर्स: 10 अंक
  • सामान्य जागरूकता (General Awareness): 10 अंक
  • अपठित हिंदी गद्यांश: 10 अंक
  • ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण: 10 अंक
  • तालिका की व्याख्या: 10 अंक
     

मुख्य परीक्षाओं में देरी से छात्र परेशान

भले ही पेट परीक्षा का नोटिफिकेशन समय पर आ गया हो, लेकिन छात्र यूपी ट्रिपल एससी की भर्तियों में होने वाली देरी से काफी निराश हैं. छात्रों का कहना है कि एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट, ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट जैसी भर्तियों की मुख्य परीक्षा में बहुत देरी हो रही है. फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड की अंतिम सूची भी रुकी हुई है. इसके अलावा, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के री-एग्जाम और जूनियर असिस्टेंट जैसी भर्तियों में भी फाइनल रिजल्ट और जॉइनिंग को लेकर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: IAF Recruitment 2026: भारतीय वायु सेना में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, इन पदों पर होगी पर होगी भर्ती