Raebareli Reel Case: रायबरेली में 'रील' के चक्कर में 'खलनायक' बनने का शौक: मुंह पर कपड़ा, हाथों में डंडे... दहशत फैलाने वाले रीलबाज अब पुलिस के रडार पर

Raebareli News: सोशल मीडिया पर 'लाइक्स' और 'व्यूज' की भूख युवाओं को किस कदर अंधा बना रही है, इसकी बानगी जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिली. यहाँ कुछ रीलबाजों ने खुद को इलाके का 'डॉन' साबित करने के चक्कर में कानून की धज्जियां उड़ा दीं.

Raebareli Reel Case

Newzo

• 10:31 AM • 01 May 2026

follow google news

Raebareli Viral Video: सोशल मीडिया पर 'लाइक्स' और 'व्यूज' की भूख युवाओं को किस कदर अंधा बना रही है, इसकी बानगी जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिली. यहाँ कुछ रीलबाजों ने खुद को इलाके का 'डॉन' साबित करने के चक्कर में कानून की धज्जियां उड़ा दीं. हाथों में लाठी-डंडे और चेहरे पर नकाब बांधकर दहशत का वीडियो बनाना अब इन रील के शौकीनों पर भारी पड़ने वाला है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दर्जनों युवक एक साथ फिल्मी स्टाइल में मार्च कर रहे हैं. किसी के हाथ में डंडा है तो किसी ने दहशत फैलाने के इरादे से अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ है. बैकग्राउंड में बज रहे भड़काऊ संगीत और युवाओं के तेवर साफ बता रहे हैं कि उन्हें न तो पुलिस का खौफ है और न ही समाज की फिक्र.

जगतपुर पुलिस हुई सख्त

जैसे ही यह 'दहशत वाली रील' सोशल मीडिया पर वायरल हुई, इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई है.

वर्दी का खौफ बनाम रील का नशा

रायबरेली में पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ रील बनाने के चक्कर में युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डाली या कानून तोड़ा. लेकिन इस बार जिस तरह से लाठी-डंडों के साथ प्रदर्शन किया गया है, उसने पुलिस की कार्यप्रणाली को खुली चुनौती दी है.

अब देखना यह है कि रील में 'दबंग' बने ये युवक पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद कैसा 'क्लाइमेक्स' दिखाते हैं. पुलिस सूत्रों की मानें तो जल्द ही इन रीलबाजों पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा.