Raebareli Public Assault Case: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक ऐसा रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने रिश्तों की पवित्रता और मानवीय संवेदनाओं पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं. शहर के व्यस्त 'मलिकमऊ चौराहे' पर एक मोची ने अपनी ही पत्नी के साथ ऐसी हैवानियत दिखाई कि देखने वालों की रूह कांप गई.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक, जो पेशे से मोची बताया जा रहा है, अपनी दुकान के भीतर एक महिला के साथ बदसलूकी कर रहा है. वीडियो में दिख रहा शख्स कोई और नहीं, बल्कि महिला का पति ही है. मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी सारी मर्यादाएं ताक पर रख दीं.
तमाशबीन बनी रही दुनिया
हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना सड़क किनारे सरेआम होती रही. महिला चीखती रही, पति उसे बालों से पकड़कर घसीटता और थप्पड़ बरसाता रहा, लेकिन सड़क से गुजरने वाले लोग तमाशबीन बने रहे। वीडियो में पीछे से गाड़ियों के हॉर्न की आवाजें सुनाई दे रही हैं, जो इस बात की तस्दीक करती हैं कि यह इलाका कितना व्यस्त है, फिर भी किसी ने बीच-बचाव करने की जहमत नहीं उठाई.
पुलिस की रडार पर 'हैवान' पति
वीडियो वायरल होने के बाद 'मिल एरिया' थाना पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT









