कौन हैं IAS राजेंद्र पेंसिया जिन्हें मुरादाबाद का बनाया गया है नया DM? कैसा रहा इनका संभल में 26 महीनों का कार्यकाल

IAS Rajendra Pensiya News: उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया का तबादला कर दिया है.

IAS Rajendra Pensiya File photo

यूपी तक

• 09:09 AM • 04 May 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए संभल के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया का तबादला कर दिया है. संभल में अपने 26 महीनों के कार्यकाल के दौरान कई कड़े और ऐतिहासिक फैसले लेने वाले आईएएस राजेंद्र पेंसिया अब मुरादाबाद के नए जिलाधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं, अब संभल की कमान IAS अंकित खंडेलवाल के हाथों में होगी.

यह भी पढ़ें...

कौन हैं आईएएस राजेंद्र पेंसिया?

1983 में जन्मे आईएएस राजेंद्र पेंसिया मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर के निवासी हैं. वे 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने बीकॉम तक की शिक्षा प्राप्त की है. उनकी पहली तैनाती साल 2016 में मिर्जापुर जिले में सहायक मजिस्ट्रेट/सहायक कलेक्टर के रूप में हुई थी. संभल का डीएम बनने से पहले वे विशेष सचिव (नगरीय विकास) के पद पर तैनात थे.

कैसा रहा IAS पेंसिया का संभल में 26 महीनों का कार्यकाल

26 जून 2024 को संभल के जिलाधिकारी का पदभार संभालने वाले डॉ. पेंसिया के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम हुए.  उनके निर्देश पर सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को बुलडोजर के जरिए ध्वस्त किया गया, जिसमें चंदौसी के शक्ति नगर को अतिक्रमण मुक्त कराना प्रमुख था. 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद, उन्होंने ऐतिहासिक धरोहरों को उनके मूल अस्तित्व में लौटाने के लिए विशेष अभियान चलाया.

अंकित खंडेलवाल होंगे संभल के नए डीएम

डॉ. राजेंद्र पेंसिया के मुरादाबाद जाने के बाद अब संभल की जिम्मेदारी अंकित खंडेलवाल को दी गई है. अंकित खंडेलवाल वर्तमान में आगरा में नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे और इससे पहले वे अलीगढ़ के सीडीओ (CDO) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.